त्रिलोक कपूर की अगुवाई में महिलाओं का प्रदेश सरकार के ऊपर जोरदार आक्रोश प्रदर्शन।
त्रिलोक कपूर की अगुवाई में महिलाओं का प्रदेश सरकार के ऊपर जोरदार आक्रोश प्रदर्शन।
पूर्व मुख्यमंत्री शांता ने थपथपाई त्रिलोक कपूर की पीठ, बोले पालमपुर में भाजपा संगठन आज तक के सर्वोत्तम स्तर पर।
आज पालमपुर भाजपा महिला मोर्चा ने त्रिलोक कपूर के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से लेकर भाजपा जिला कार्यालय तक कांग्रेस सरकार के विरुद्ध एक आक्रोश रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने कांग्रेस के विरुद्ध नारे लगाकर अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।
रैली के उपरांत भाजपा जिला कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री श्री शांता कुमार जी मौजूद रहे व महिला मोर्चा ने त्रिलोक कपूर की अगुवाई में शांता कुमार जी का भव्य स्वागत किया, एक दिन पहले ही केक काटकर उनको जन्मदिन की बधाई भी दी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सफल कार्यक्रम की बधाई के साथ-साथ कहा कि त्रिलोक कपूर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पालमपुर विधानसभा में निरंतर ऊंचाइयों को छू रही है और इस समय पालमपुर भाजपा का संगठन प्रदेश में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
शांता कुमार ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 1951 में जनसंघ में भाग लिया था और तब से लेकर अब तक वह निरंतर पार्टी को ऊपर चढ़ते हुए देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज का युग भारतीय जनता पार्टी और इस देश का स्वर्णिम युग है, भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत के उपरांत आज हम स्वर्णिम युग में पहुंचे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे विश्व में आज न तो भारतीय जनता पार्टी का कोई तोड़ है और न ही हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का।
भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक ने कार्यक्रम में प्रदेश की सुखू सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि इस सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को ठगा ही नहीं बल्कि जनता के आत्म सम्मान को भी ठेस पहुंचाई है।
महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश की भोली भाली महिलाओं को इन्होंने 1500 रुपए का झूठा वादा करके ठगा है, महिलाओं को इस प्रदेश में देवियों का स्थान दिया जाता है और इस प्रदेश की देवियां सुखू सरकार को जो श्राप देंगी उससे कांग्रेस की सफाई निश्चित है।
कपूर ने शांता जी का केक कटवाने के उपरांत कहा कि शांता जी जो इच्छा आपने पिछले जन्मदिन पर व्यक्त की थी कि इस बार पालमपुर में भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधि जीते, उसके लिए पालमपुर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने प्रण लिया है और 2027 में शांता जी सभी कार्यकर्ता पालमपुर में भारतीय जनता पार्टी को जितवाकर आपको उपहार में देंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रागिनी रकवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा, जिला महामंत्री राजेश राणु, अभिमन्यु भट्ट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा चौधरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लता ठाकुर मंगल चौधरी, मंडल अध्यक्ष रूपेश शर्मा, सुरेश पठानिया, महामंत्री रंजना भट्ट, हरीश बलिया, अशोक राणा, ब्लॉक समिति अध्यक्ष उषा देवी, उपाध्यक्ष बिंदु देवी, नगर निगम पार्षद मोनिका शर्मा, मीनू देवी, किरण धीमान, ललित शर्मा, अमित राणा, संतोष भट्ट, नम्रता ध्यान सहित सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें