फतेहपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर के प्रांगण में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया।

 फतेहपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर के प्रांगण में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया।


 Fatehpur Baljeet Thakur


 कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, अध्यापक-अध्यापिकाओं, विद्यार्थियों, समाज के प्रतिनिधियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनी धीमान तथा SMC प्रधान रविंदर पराशर की मौजूदगी में आयोजित शिक्षा संवाद के दौरान शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न प्रावधानों तथा शिक्षण संस्थानों में सकारात्मक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

वहीं, कक्षा पहली से आठवीं तक की FA परीक्षाओं तथा कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की गृह परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद मूल्यांकन के आधार पर विद्यार्थियों के उपलब्धि स्तर को अभिभावकों के समक्ष रखा गया। इस दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों की संयुक्त भूमिका पर भी जोर दिया गया।

शिक्षा संवाद में नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा नशे के खिलाफ उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए एंटी-ड्रग मैराथन, फिट इंडिया मूवमेंट सहित विभिन्न जागरूकता एवं फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता राजकुमार, वरिष्ठ अध्यापक बलवीर सिंह ठाकुर, नीरज शर्मा, अभिषेक चौधरी सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।

शिक्षा संवाद का मुख्य उद्देश्य विद्यालय, अभिभावकों और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुनिश्चित करना रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी