जल रक्षकों की सेवा अवधि 12 से घटाकर 8 वर्ष करने की मांग तेज, अधिसूचना जारी करने की मांग

 जल रक्षकों की सेवा अवधि 12 से घटाकर 8 वर्ष करने की मांग तेज, अधिसूचना जारी करने की मांग


मंडी : अजय सूर्या /

हिमाचल प्रदेश के जल रक्षकों ने अपनी सेवा अवधि को 12 वर्ष से घटाकर 8 वर्ष करने के निर्णय की अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग तेज कर दी है। जल रक्षक संघ का कहना है कि सरकार और जल शक्ति विभाग के स्तर पर इस मांग को उचित मानते हुए निर्णय लिया जा चुका है, लेकिन वित्त विभाग की स्वीकृति के कारण अधिसूचना जारी होने में देरी हो रही है।


संघ के अनुसार, निर्णय होने के बावजूद अधिसूचना जारी न होने से प्रदेशभर के जल रक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वर्षों से सेवाएं दे रहे जल रक्षक अब सरकार के अंतिम आदेश का इंतजार कर रहे हैं।


जल रक्षक संघ के प्रतिनिधि ज्वालूराम ने बताया कि इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से कई बार मुलाकात की जा चुकी है। संघ का दावा है कि मुख्यमंत्री की ओर से भी जल्द अधिसूचना जारी करने का भरोसा दिया गया है।


उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।


संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि पहले से लिए गए निर्णय को अब जल्द अमलीजामा पहनाया जाए, ताकि आठ वर्ष की सेवा पूरी कर चुके जल रक्षकों को इसका लाभ मिल सके और उनके भविष्य को लेकर बनी असमंजस की स्थिति समाप्त हो।


ज्वालूराम ने कहा कि मुख्यमंत्री के बल्ह दौरे के दौरान भी जल रक्षक संघ उनसे मुलाकात करेगा और आठ वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद जल रक्षकों को कॉन्ट्रैक्ट पर रखने संबंधी अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।


जल रक्षकों का कहना है कि वे लंबे समय से प्रदेश में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में सरकार द्वारा लिए गए निर्णय की अधिसूचना जल्द जारी होने से उन्हें बड़ी राहत मिल सकती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ