कॉमेट मेन्सा ने बास्केटबॉल और हैंडबॉल में जिला चैंपियन बनकर बरकरार रखा खिताब

 कॉमेट मेन्सा ने बास्केटबॉल और हैंडबॉल में जिला चैंपियन बनकर बरकरार रखा खिताब


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

 नूरपुर। जिला स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिता में कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 गर्ल्स बास्केटबॉल और हैंडबॉल दोनों खेलों में जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाड़ा में किया गया।



अंडर-19 गर्ल्स बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबले में कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-19 गर्ल्स हैंडबॉल के फाइनल मुकाबले में भी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिला विजेता बनने का गौरव हासिल किया। दोनों खेलों में खिताब जीतकर विद्यालय की टीमों ने अपना गत विजेता का खिताब बरकरार रखा।


पूरी प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन, खेल भावना और आत्मविश्वास का परिचय दिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने विद्यालय की खेल प्रतिभा को जिला स्तर पर एक बार फिर साबित किया


प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर स्टेट लेवल बास्केटबॉल के लिए कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल की स्वास्तिका धीमान, खुशबू, धन्वी और रितांशी का चयन हुआ है। वहीं, स्टेट लेवल हैंडबॉल के लिए सना, अनाक्षी और मन्नत ने अपनी जगह बनाई है।


इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक वासु सोनी, प्रधानाचार्य मृदुल सोनी, उप-प्रधानाचार्या साक्षी महाजन, कोच वीरेंद्र पठानिया एवं अभिषेक भारद्वाज सहित पूरे शिक्षक वर्ग ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।


विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। दोनों टीमों की सफलता से कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल में खुशी का माहौल है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर