RCFC बचाओ संघर्ष समिति की भूख हड़ताल 28वें दिन भी जारी, सरकार के रवैए पर जताया आक्रोश

 RCFC बचाओ संघर्ष समिति की भूख हड़ताल 28वें दिन भी जारी, सरकार के रवैए पर जताया आक्रोश


अजय सूर्या जोगिंदर नगर। RCFC बचाओ संघर्ष समिति जोगिंदर नगर की भूख हड़ताल बुधवार को 28वें दिन में प्रवेश कर गई। संघर्ष समिति ने केंद्र व प्रदेश सरकार के कथित उदासीन रवैए पर रोष जताते हुए कहा कि RCFC को जोगिंदर नगर से स्थानांतरित करने का निर्णय वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। समिति के अनुसार इस मुद्दे को लेकर जोगिंदर नगर सहित कांगड़ा, मंडी, चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में भी लोगों में आक्रोश है।

28वें दिन भूख हड़ताल पर सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता कृपाल ठाकुर, सेवानिवृत्त सहायक अभियंता बृज गोपाल अवस्थी, व्यवसायी एवं गैस एजेंसी संचालक दमनदीप सिंह तथा हराबाग से प्रेम सिंह बैठे।

इस दौरान संघर्ष समिति के महासचिव रोटेरियन अजय ठाकुर, सलाहकार एवं सेवानिवृत्त एक्सियन अमर सिंह जसवाल, उपाध्यक्ष कैप्टन लाभ सिंह धरवाल, सचिव कर्म चंद, सलाहकार भूपेंद्र पाल ठाकुर, तारा चंद ठाकुर, नेरी चिमनू से मनीष शर्मा, लांगणा पंचायत के प्रधान जवाहर लाल, एडवोकेट अनिल कुमार, मनोज कुमार, रमेश चंद तथा संघर्ष समिति के संयोजक कुशाल भारद्वाज सहित कई लोग मौजूद रहे।

महासचिव अजय ठाकुर ने पिछले दिन और बुधवार को भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जब तक RCFC को स्थानांतरित करने की अधिसूचना रद्द नहीं की जाती, तब तक जनता का आंदोलन जारी रहेगा।

संघर्ष समिति के सलाहकार इंजीनियर बृज गोपाल अवस्थी ने केंद्र व प्रदेश सरकार के रवैए की निंदा करते हुए कहा कि सत्ता से जुड़े जो नेता इस संघर्ष से दूरी बनाए हुए हैं, जनता उनके रवैए को भी गंभीरता से देख रही है।

संघर्ष समिति के संयोजक कुशाल भारद्वाज और सलाहकार इंजीनियर कृपाल ठाकुर ने कहा कि किसी संस्थान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्णय सरकार के स्तर पर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि जोगिंदर नगर में स्थापित संस्थान को दूसरे जिले में स्थानांतरित करने का निर्णय केंद्र सरकार ने लिया है, तो इसमें प्रदेश सरकार से भी विचार-विमर्श हुआ होगा।

उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में जनता के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थक भी शामिल हैं, जबकि सत्ता के नजदीक रहने वाले नेताओं से अपेक्षा थी कि वे क्षेत्र के संस्थान को बचाने के लिए आगे आते और अपनी-अपनी सरकारों पर निर्णय वापस लेने का दबाव बनाते।

संघर्ष समिति ने कांगड़ा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर, मंडी की सांसद कंगना रनौत तथा राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा से उम्मीद जताई कि वे RCFC के स्थानांतरण का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे। समिति ने मांग की कि स्थानांतरण की अधिसूचना रद्द कर जोगिंदर नगर की जनता को यह संस्थान वापस दिलाया जाए

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में