विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर जागरूकता सत्र आयोजित

 विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर जागरूकता सत्र आयोजित

राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में 50 विद्यार्थियों ने माई भारत पोर्टल पर कराया पंजीकरण



अजय सूर्या रिवालसर। राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में विद्यार्थियों को माई भारत (मेरा युवा भारत) पोर्टल से जोड़ने तथा विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद (वीबीवाइएलडी) 2027 के तहत आयोजित विकसित भारत क्विज में भागीदारी के लिए जागरूकता एवं पंजीकरण सत्र आयोजित किया गया।

सत्र के दौरान विद्यार्थियों को माई भारत पोर्टल के उद्देश्य, उपयोगिता और युवाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि पोर्टल के माध्यम से वे स्वयंसेवी कार्यों, अनुभवात्मक अधिगम, नेतृत्व विकास तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर सकते हैं।

इस अवसर पर विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2027 और विकसित भारत क्विज के संबंध में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई तथा ऑनलाइन पंजीकरण एवं क्विज में भाग लेने की प्रक्रिया समझाई गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 50 विद्यार्थियों ने माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण किया और विकसित भारत क्विज में हिस्सा लिया।

सत्र का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रमणीक शर्मा ने किया। उन्होंने युवाओं को देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत करवाते हुए अधिक से अधिक संख्या में माई भारत से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार