आधुनिक पब्लिक स्कूल , जसूर (मठोली ) में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम...
आधुनिक पब्लिक स्कूल , जसूर (मठोली ) में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम...
जसूर राकेश शर्मा
आधुनिक पब्लिक स्कूल, जसूर( मठोली ) में श्री कृष्ण -जन्माष्टमी के पावन - पर्व पर स्कूल में कक्षा नर्सरी से तीसरी में राधा -कृष्ण ड्रेस प्रतियोगिता जिसमें “ मेरा कृष्णा सबसे प्यारा “ और “ मेरी राधा सबसे प्यारी “ , कक्षा चौथी से दसवीं तक के बच्चों के जूनियर और सीनियर सेक्शन में इंटर - हाऊस राधा - कृष्ण के भजनों पर डांस प्रतियोगिता करवाई गई ।
कक्षा नर्सरी से दूसरी के बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण और राधा की ड्रेस पहन कर प्रदर्शन किया । इस ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी -ए से अनाया, सनाया, अमायरा, प्रिशा, राजवीर, कृष, आयुष, तनीष ,नर्सरी - बी से प्रियांशी, भाविका , सनाया, दिव्यांशी, अर्णव, रुद्रांश, आश्विक, मितांश, एल. के. जी. - ए से प्रियांशी, अमायरा, माहिरा, दीपांशी, कियांश, शिवांश, खुशांत, आकर्षित , एल. के. जी. - बी से हरलीन, भूमि , वेदिका, रूदवी, कार्तिक , राघव , हरदंश, विरांश , यू. के . जी. - ए से दिव्यांशी, चित्रांची, शिनाया, रिया, अविषा, ऋषभ, हृदय, दक्षित , यू. के. जी.-बी से किस्मत, रियांशी, अनाया, अनाया, परमजीत, गर्व , विवांश, पहली- ए से रियांशी, अहाना, अंशिका, प्रांशी, रुद्र, नक्ष, अरुण, पृथव, पहली- बी से युविका, गुरप्रीत, प्रियांशी, वेदिका, दिव्यांश , दूसरी से आरव, शिवांश , अहाना , वृज बाला , अर्षी , तीसरी से दिव्यांश, नंदिनी, प्रियांशी, अवनी व समायरा ने 'मेरा कान्हा सबसे प्यारा' और ' मेरी राधा सबसे प्यारी ' नामक प्रतियोगिता में अपनी - 2 कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
इंटर - हाऊस डांस कंपीटिशन में जूनियर और सीनियर सेक्शन में स्कूल के चार सदनों एक्सीलैंट, जीनियस , ब्रिलिएंट व मैक्रोमाइंड के बच्चों ने भी बहुत सुंदर नृत्य पेश किया व दर्शकों की वाहवाही को लूटा ।
जिसमें फ़ाइनल में जूनियर सेक्शन के जीनियस हाऊस के बच्चों नंदिका , कनिका , अवनी , नव्या , अनिका, अपूर्वी, प्रियांशी, कृतिका, काव्या, श्रुति , रूबिका, गोपेश, ऋषभ व नवन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
सीनियर सेक्शन में भी सभी सदनों के बच्चों ने बहुत अच्छा नृत्य पेश किया परंतु फ़ाइनल में मैक्रोमाइंड हाऊस के छात्रों सेजल , रिधिमा, काव्या, सुहानी, आयुषी, रितिका व आनवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
दर्शकों की पुरजोर माँग पर राधा- कृष्ण के भजनों के अलावा भी एक बहुत धमाकेदार प्रस्तुति कक्षा नवमी के लड़कों द्वारा पंजाबी गाने “ मोरनी “ पर अर्शदीप, कार्तिक और पीयूष ने दी । जिनको सभी दर्शकों ने बहुत ही सराहा ।
इन नवमी कक्षा के बच्चों द्वारा मात्र लगातार दो घंटे में तैयार की गई यह बहुत ही मनमोहक व सुन्दर पेशकश सारे कार्यक्रम में वाहवाही और तालियों की गूंज अपने नाम करवा गई ।
इस बार इस कार्यक्रम की तैयारी सभी बच्चों ने बिना अपने अध्यापकों की सहायता से ख़ुद ही कोरियोग्राफ़र बन कर की ।
ताकि अध्यापक लोग कार्यक्रम में भाग न लेने वाले बच्चों की पढ़ाई भी साथ -2 में करवाते रहें । सभी अध्यापकों ने एक बार ही इन बच्चों को थोड़ी रिहर्सल करवाई । उसके बाद इन सभी प्रतिभागियों ने ख़ुद ही इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की ।
इस प्रतियोगिता को आयोजित व सफल करने के लिए स्कूल के अध्यापकों कीर्ति ,रजनी , निकिता , ललिता , सुमन, अनुपम , अदिति , सुचेता, मंजु, गुलशन , दीपिका , आँचल , वंदना , सरला , मधु, रीना, लीना , मोहित व राजेश ने इस पूरे कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका बहुत ही अच्छे तरीक़े से निभाई ।
ताकि सही विजेता प्रथम स्थान प्राप्त कर सके । परिणाम घोषित होने पर सभी बच्चों ने भी अपने अध्यापकों के द्वारा निर्णायक की भूमिका को काफ़ी सराहा व धन्यवाद किया ।
कार्यक्रम के आखिर में सभी बच्चों को फलाहार बाँट कर स्कूल प्रधानाध्यापक सुशवीन पठानिया व निर्मल ठाकुर ने भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और सभी बच्चों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व और विशेष रुप से नूरपुर के राज्यस्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें