एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीमा का कांस्य पदक, विधायक हंस राज ने दी बधाई

 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीमा का कांस्य पदक, विधायक हंस राज ने दी बधाई


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में हिमाचल प्रदेश की स्टार धाविका और ‘गोल्डन गर्ल’ सीमा ने 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। सीमा की इस शानदार उपलब्धि पर चुराह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक हंस राज ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


विधायक हंस राज ने कहा कि सीमा ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि चंबा जैसे दूरदराज क्षेत्र की बेटी का एशियाई स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।


इस अवसर पर विधायक हंस राज ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विभिन्न सरकारों ने हमेशा चंबा जिले की अनदेखी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमा को मिलने वाली एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को समय पर सम्मान और प्रोत्साहन राशि मिलनी चाहिए, ताकि उनका मनोबल बढ़े और युवा खेलों की ओर आकर्षित हों।


हंस राज ने कहा कि चंबा जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है। उन्होंने क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम सहित अन्य खेल अधोसंरचना विकसित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलें तो चंबा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम और अधिक रोशन कर सकते हैं।


विधायक ने कहा कि सीमा की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने सरकार से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए