श्रीमदभागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु !

 श्रीमदभागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु !


ज्वाली विधानसभा क्षेत्र  की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ स्थित जगत जननी दुर्गा महामाई मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक पंडित मुकेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का मनोहारी प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।

पंडित मुकेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन करते हुए कंस के अत्याचार, देवकी-वसुदेव की पीड़ा तथा भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की कथा सुनाई।

उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अत्याचार और अधर्म का अंत कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया। श्रीकृष्ण का जीवन मानव समाज को प्रेम, करुणा, सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आते ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वातावरण बन गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और भक्ति में लीन होकर कथा का आनंद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया।

पंडित मुकेश शास्त्री ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह मनुष्य को जीवन जीने की सही दिशा दिखाने का माध्यम भी है। भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को अपने कर्मों का बोध होता है और वह सत्य, धर्म तथा सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त करता है।

गौरतलब है कि जगत जननी मंदिर में आयोजित यह श्रीमदभागवत कथा सात दिनों तक चलेगी, जिसका समापन 2 अक्तूबर को होगा। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान की कथा का श्रवण कर रहे हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजकों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।


ज्वाली से राजेश कतनौरिया


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव