ख्योड़ नलवाड़ मेले का भव्य समापन, पेयजल सुविधाओं के लिए एक करोड़ की घोषणा

 ख्योड़ नलवाड़ मेले का भव्य समापन, पेयजल सुविधाओं के लिए एक करोड़ की घोषणा


मंडी : अजय सूर्या /

 जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले का विधिवत समापन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। समापन समारोह के अवसर पर बासा विश्राम गृह में मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पारंपरिक रंग-बिरंगी पगड़ियां पहनकर मेले की सांस्कृतिक छटा को और खास बना दिया। इसके बाद बैंड-बाजे के साथ निकाली गई अंतिम जलेब में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य लोग मेला स्थल पहुंचे।


बासा पंचायत की प्रधान गायत्री देवी और उपप्रधान धीरज कुमार ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नलवाड़ जैसे मेले हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इन मेलों की परंपरा को आगे बढ़ाना और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन करना सभी की जिम्मेदारी है।


पेयजल सुविधाओं के लिए एक करोड़ की घोषणा


समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जल शक्ति विभाग को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इस राशि से नई पाइपें एवं नल लगाने, पानी के टैंक बनाने तथा फिल्टर बेड तैयार करने सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने बासा पंचायत के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।


उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को एम्स के लिए बस सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही गोहर और जलचौक में बस स्टैंड निर्माण करवाने की बात कही। क्लस्टर यूनिवर्सिटी में कक्षाएं शुरू करवाने के संबंध में भी उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति से बातचीत करने का आश्वासन दिया।


इस दौरान अनुसूचित जाति निगम के चेयरमैन लाल सिंह कौशल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के चेयरमैन राकेश चौहान ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी मेले में पहुंचे लोगों के साथ साझा की।


समापन समारोह में कांग्रेस नेता नरेश चौहान, लाल सिंह कौशल, जिला कांग्रेस अध्यक्षा चंपा ठाकुर, केसव नायक, लाभचंद शर्मा, चमन, उपमन्यु, ललित कुमार, राकेश ठाकुर सहित स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से