संदेश

मुंबई लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रेम विवाह करने वाले दंपति का 24 घंटे के भीतर हुआ तलाक

चित्र
प्रेम विवाह करने वाले दंपति का 24 घंटे के भीतर हुआ तलाक  शादी के तुरंत बाद ही रहने की व्यवस्था को लेकर नवविवाहित दंपति का हुआ तलाक, यह चौंकाने वाला मामला महाराष्ट्र के पुणे का है। यहां दोनों एक-दूसरे को पिछले दो से तीन साल से जानते थे और लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। महिला पेशे से डॉक्टर हैं, जबकि पुरुष इंजीनियर है। लेकिन शादी के तुरंत बाद ही रहने की व्यवस्था को लेकर दोनों के बीच गंभीर असहमति सामने आ गई।मामले की पैरवी कर रहीं एडवोकेट रानी सोनावणे के मुताबिक, शादी के बाद पति ने पत्नी को बताया कि वह जहाज पर काम करता है। ऐसे में उसकी पोस्टिंग कहां होगी, कितने समय के लिए होगी और वह कितने दिनों तक घर से दूर रहेगा- इसको लेकर कोई स्पष्टता नहीं थी। इसी अनिश्चित जीवनशैली पर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई। एडवोकेट ने बताया कि वैचारिक मतभेद इतने गहरे थे कि दोनों ने बिना किसी विवाद या टकराव के आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया। इस पूरे मामले में न तो हिंसा का कोई आरोप है और न ही किसी तरह की आपराधिक शिकायत सामने आई। एडवोकेट रानी सोनावणे के अनुसार, आम...

17 वर्षीय किशोरी को गलत धंधे में धकेल रहे थे परिजन,पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन ने किया रेस्क्यू

चित्र
17 वर्षीय किशोरी को गलत धंधे में धकेल रहे थे परिजन,पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन ने किया रेस्क्यू परिजनों द्वारा 17 वर्षीय किशोरी को गलत धंधे में उतारने के प्रयास के मामले में पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे बचाया है। यह मामला आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र का है मुंबई की एक अधिवक्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, फतेहाबाद पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने किशोरी को उसके घर से बरामद किया। किशोरी ने बताया कि परिजन उसे गलत काम में उतारना चाहते हैं और वह उनके साथ नहीं रहना चाहती है। यह घटना फतेहाबाद क्षेत्र की है जहां एक 17 वर्षीय किशोरी को उसके अपने ही घरवाले एक गलत धंधे में धकेलना चाह रहे थे। समय रहते किशोरी की जान बचा ली गई। मुंबई की एक महिला अधिवक्ता ने इस मामले की शिकायत डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास से की थी। शिकायत में बताया गया था कि फतेहाबाद क्षेत्र में एक किशोरी को उसके घरवालों द्वारा गलत धंधे में उतारा जा रहा है। डीसीपी ने एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार सिंह को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन को भी सूचित किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन के...

शोक की लहर: बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन असरानी का 84 वर्ष की आयु में निधन

चित्र
शोक की लहर: बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन असरानी का 84 वर्ष की आयु में निधन  हिमाचल मीडिया ब्यूरो : हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और दिग्गज कॉमेडियन गोवर्धन असरानी अब हमारे बीच नहीं रहे। दिवाली के पावन दिन यानी सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को 84 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद मुंबई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। गोवर्धन असरानी, जिन्हें दर्शक केवल 'असरानी' के नाम से जानते थे, पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों से संबंधित समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती थे। उनके मैनेजर बाबूभाई थीबा ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच उनका देहांत हो गया। असरानी ने अपने पांच दशक से अधिक के करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई। फिल्म 'शोले' में 'अंग्रेजों के ज़माने के जेलर' के उनके आइकॉनिक किरदार को आज भी याद किया जाता है। इसके अलावा, 'चुपके चुपके', 'बावर्ची', 'नमक हराम', 'गोलमाल' और हाल...

नधिया मोइदू: दक्षिण भारतीय सिनेमा की दमदार और बहुमुखी अदाकारा

चित्र
नधिया मोइदू: दक्षिण भारतीय सिनेमा की दमदार और बहुमुखी अदाकारा दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नधिया मोइदू आज भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। स्वाभाविक अभिनय, सुंदरता और गहरी स्क्रीन उपस्थिति के लिए मशहूर नधिया का जन्म 24 अक्टूबर 1966 को मुंबई में हुआ था। करियर की शानदार शुरुआत साल 1984 में मलयालम फिल्म नोक्केथाडा दोरथु कनमेन से फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली नधिया ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली थी। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात लोकप्रिय बना दिया और उनके अभिनय को खूब सराहना मिली। मलयालम, तमिल और तेलुगु सिनेमा में योगदान नधिया ने सिर्फ मलयालम ही नहीं बल्कि तमिल और तेलुगु सिनेमा में भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। अट्टाकलशम, पडयप्पा, द्रुव, और अ आ जैसी फिल्मों में उनकी यादगार भूमिकाओं को आज भी दर्शक याद करते हैं। अपने हर किरदार में उन्होंने ऐसी गहराई और सहजता दिखाई जिससे वे हर वर्ग के दर्शकों से जुड़ गईं। लंबा ब्रेक और सफल वापसी कई सालों तक फिल्मी दुनिया से दूर रहने के बाद नधिया ने जब वापसी की तो उन्होंने साबित किया कि असली प्रतिभा कभी ...

14 वर्षीय लड़के ने की आत्महत्या, मां ने ट्यूशन जाने को कहा था

चित्र
14 वर्षीय लड़के ने की आत्महत्या, मां ने ट्यूशन जाने को कहा था बुधवार को लड़का दो मंजिल नीचे चला गया और फिर कूदकर अपनी जान दे दी. ट्यूशन क्लास में जाने को लेकर मतभेद था. यह परिवार मुंबई के कांदिवली में ब्रूक बिल्डिंग की 51वीं मंजिल पर रहता है. पुलिस ने बताया कि लड़के की मां ने अपने बयान में कहा कि उसने उसे शाम 7 बजे ट्यूशन जाने के लिए कहा था, लेकिन वह आनाकानी कर रहा था.कई बार कहने के बाद आखिरकार लड़का घर से चला गया. पुलिस ने बताया कि कुछ ही मिनटों बाद चौकीदार घर पहुंचा और अभिनेत्री को बताया कि उनका बेटा इमारत से गिर गया है. अभिनेत्री ने उसे खून से लथपथ पाया. दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने कहा कि परिवार के बयान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन विस्तृत जांच जारी है.

तीन दिन की नवजात बच्ची को टोकरी में छोड़ा, नोट में 'सॉरी' लिखा

चित्र
तीन दिन की नवजात बच्ची को टोकरी में छोड़ा, नोट में 'सॉरी' लिखा AI pic  पुलिस के अनुसार, शनिवार को नवी मुंबई के पनवेल क्षेत्र के टक्का कॉलोनी में सड़क किनारे नीले रंग की टोकरी में नवजात बच्ची को देख एक स्थानीय निवासी ने पुलिस को सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि टोकरी में एक नोट भी मिला है, जो अंग्रेजी में लिखा गया है। इसमें बच्ची के माता-पिता ने लिखा है कि वे बेहद गरीब हैं और बच्ची को पालने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने नोट में 'सॉरी' लिखते हुए खेद भी जताया है। पुलिस ने बच्ची को तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां जांच में उसकी हालत स्थिर पाई गई। अधिकारी ने बताया कि बच्ची के माता-पिता की तलाश की जा रही है।पनवेल टाउन पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत नवजात को छोड़ने का मामला दर्ज किया है। 

13 किलो सोने की चोरी, पुलिस ने 3 को लिया हिरासत में

चित्र
13 किलो सोने की चोरी, पुलिस ने 3 को लिया हिरासत में 13.34 करोड़ रुपये के सोने के गहने बरामद किए, 72 घंटे में इतनी बड़ी चोरी सुलझाना पुलिस की क्षमता का परिचायक माना जा रहा है। DCP भोईटे ने टीम की तत्परता की सराहना की और कहा कि, 'हम यह सुनिश्चित करेंगे कि न्याय हो और पीड़ित को पूरा नुकसान वापस मिले।' इस हाई-प्रोफाइल केस के खुलासे ने मुंबई में ज्वेलरी फर्म्स को भी सतर्क कर दिया है। मुंबई में बोरीवली पश्चिम के जेपी एक्सपोर्ट गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी के कारखाने में हुई 13 किलो सोने की चोरी के मामले में MHB पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस ने गुजरात के जूनागढ़ से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 13.34 करोड़ रुपये के सोने के गहने बरामद किए हैं। MHB पुलिस के मुताबिक, 19 साल के जिग्नेश कुछड़िया ने कंपनी में तीन महीने पहले बतौर कामगार काम शुरू किया था। मौका देखकर उसने 13 किलो सोने के गहने चुरा लिए और रिक्शा से नेशनल पार्क तक पहुंचा। वहां उसका दोस्त यश ओडेदरा (21) और पिता नाथाभाई कुछड़िया (40) थार गाड़ी में इंतजार कर रहे थे। तीनों वहां से गुजरात फरार हो गए। पुलिस उपायुक्...

मोनालिसा की पहली फ्लाइट यात्रा की वीडियो वायरल, झोपड़पट्टी से निकलकर पहुंची 7 स्टार होटल

चित्र
मोनालिसा की पहली फ्लाइट यात्रा की वीडियो वायरल, झोपड़पट्टी से निकलकर पहुंची 7 स्टार होटल  मुंबई:-  महाकुंभ में माला-मनके बेचते हुए वायरल होने वाली  मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन किया है। इन दिनों सनोज मिश्रा, मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें फिल्म के डायरेक्टर उन्हें क ख ग पढ़ाते नजर आ रहे थे। अभी मोनालिसा का एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह फ्लाइट में यात्रा करती नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने आज इंदौर से बेंगलुरु की पहली फ्लाइट यात्रा फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ की है। ना सिर्फ उन्होंने अपने जीवन में फ्लाइट की पहली यात्रा की है, बल्कि अपने गांव की झोपड़पट्टी से निकलकर आज 7 स्टार होटल रुकेंगी और वहां डिनर करेंगी। कल मोनालिसा केरल के एक ज्वैलरी फक्शन में भाग लेंगी, जिसकी वो ब्रांड एंबेसडर हैं। महाकुंभ में वायरल होने के बाद जब से सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन किया है, तब से मोनालिसा की खूब चर्चा हो रही है। जल्द ही इस ...

अभिनेता सैफ़ अली ख़ान को गोली मारने वाले युवक को लिया हिरासत में, सेल फ़ोन के लोकेशन के आधार पर

चित्र
अभिनेता सैफ़ अली ख़ान को गोली मारने वाले युवक को लिया हिरासत में, सेल फ़ोन के लोकेशन के आधार पर  फिल्म अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर हमले के एक कथित अभियुक्त को छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले की आरपीएफ यानी रेलवे पुलिस फोर्स ने एक ट्रेन से हिरासत में लिया है.  फ़िल्म अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर 15 जनवरी की रात उनके घर में घुसे अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला किया था. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. इसी को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुंबई से हावड़ा जाने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से आकाश कन्नौजिया नामक एक युवक को हिरासत में लिया गया है.आरपीएफ़ के एक अधिकारी ने कहा- "हमने सेल फ़ोन के लोकेशन के आधार पर इस युवक को पकड़ा है. उससे पूछताछ की जा रही है. मुंबई पुलिस को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है. वहां से एक टीम रवाना भी हो गई है."

देवेंद्र फडणवीस लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

चित्र
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सूत्रों की मानें तो शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजित पवार नए मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। फडणवीस, शिंदे और पवार ने 4 दिसंबर को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और महायुति सरकार बनाने का दावा पेश किया। शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में होगा और इसमें एनडीए के कई मुख्यमंत्री और नेता शामिल होंगे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद फडणवीस ने कहा, "नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल शाम 5:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगा। मैंने एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उनसे इस सरकार में शामिल होने का अनुरोध किया, क्योंकि यह महायुति कार्यकर्ताओं की इच्छा है...हम महाराष्ट्र की जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे। बुधवार को महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद फडणवीस का शीर्ष पद पर यह तीसरा कार्यकाल होगा। फडणवीस ने कहा, 'हम तीनों नेता एक हैं। डिप्टी सीएम और स...

एयरपोर्ट पर विराट कोहली का फूटा गुस्सा पैपराजी पर, पत्नी और बच्चों की फोटो खींचने से किया मना

चित्र
क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने बच्चों की परवरिश में व्यस्त हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कई बार इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि उन्हें अपने बच्चों के साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है। विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज के लिए शहर में थे और देर रात उन्हें मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखा गया। जब वे मुंबई से रवाना हुए, तो विराट कोहली ने विनम्रतापूर्वक पैपराजी से अनुरोध किया कि वे अपने कैमरे अनुष्का शर्मा की ओर न घुमाएं, अभिनेत्री अपने बच्चों के साथ थीं। जब विराट ने फोटो खिंचवाए, तो अनुष्का और बच्चे चुपचाप पैपराजी की नजरों से दूर हवाई अड्डे के अंदर चले गए। कपल अपने बच्चों के लिए सख्त नो-पिक्चर पॉलिसी का पालन करते हैं। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने बच्चों वामिका और अकाय कोहली के साथ लंदन चले गए हैं। ऐसी खबरें थीं कि अनुष्का ने अकाय को यूके में जन्म दिया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक अटकलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। विराट कोहली के जन्मदिन के मौके पर अनुष्का ने अपने बेटे की पहली झलक प्रशंसकों को दिखा...

नहीं रहे क्राइम पेट्रोल और Splitsvilla के एक्टर नितिन चौहान, 35 साल की उम्र में निधन

चित्र
मुंबई : रियलिटी शो दादागिरी 2 के विजेता और मशहूर हुए टीवी एक्टर नितिन चौहान का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। मशहूर टीवी अभिनेता नितिन चौहान आज हमारे बीच में नहीं रहे। उन्होंने किसी वजह से आत्महत्या की है। यह जानकारी नितिन के पूर्व सह-कलाकार ने एक पोस्ट के जरिए दी है। वह सिर्फ 35 साल के थे। यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाले थे नितिन। नितिन ने दादागिरी 2 शो के अलावा स्पिलट्सविला का सीजन 5 भी जीता था। नितिन ने आखिरी बार 2022 में सब टीवी के 'तेरा यार हूं मैं' शो में दिखे थे। इस टीवी सीरियल के उनके सह-कलाकार सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास और कोई जानकारी नहीं है। वहीं उनकी एक पूर्व सह-कलाकार विभूति ठाकुर की पोस्ट के मुताबिक, नितिन ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता उनकी मौत की खबर मिलने के बाद मुंबई पहुंच गए हैं और उनका पार्थिव शरीर को अलीगढ़ वापस ले जाएंगे। फिलहाल, इस पर पुलिस की तरफ से अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभि...

रतन टाटा के जाने के बाद भी याद रहेंगे उनके ये अनमोल विचार

चित्र
रतन टाटा के जाने के बाद भी याद रहेंगे उनके ये अनमोल विचार   टाटा संस के मानद चैयरमैन रतन टाटा का निधन बुधवार को हुआ। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रतन जी की मृत्यु की खबर से केवल देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में शोक की लहर है। वे उद्योग और कारोबार की दुनिया के लिए जाना-माना नाम थे। रतन टाटा के अनमोल विचार   जीवन में आगे बढ़ने के लिए उतार-चढ़ाव बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि ईसीजी में एक सीधी रेखा का मतलब है कि हम जीवित नहीं है। हम इंसान हैं कोई कम्प्यूटर नहीं, इसलिए जीवन का मजा लीजिये, इसे हमेशा गंभीर मत बनाइये। ऐसी कई चीजें हैं, जो अगर मुझे दोबारा जीने का मौका मिले तो शायद मैं अलग ढंग से करूंगा। लेकिन मैं पीछे मुड़कर यह नहीं देखना चाहूंगा कि मैं क्या नहीं कर पाया। अगर लोग आप पर पत्थर मारते हैं तो उन पत्थर का उपयोग अपना महल बनाने में कर लें। अगर आप तेजी से चलना चाहते हैं तो अकेले चलिए। लेकिन अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं तो साथ मिलकर चलिए मैं सही फैसले लेने में विश्वास नहीं करता। मैं फैसले लेता हूं और फिर उन्हें सही साबित कर देता हूं। रतन टाटा जी ने न...

मुंबई में आज से दौड़ी पहली अंडरग्राउंड मेट्रो, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

चित्र
मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। जहां वह मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन (कोलाबा-बांद्रा-SEEPZ) मुंबई मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पीएम मोदी मुंबई में अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 10 साल के लंबे इंतजार के बाद मुंबई में अब अंडरग्राउंड मेट्रो सेवा शुरू होने वाली है। शनिवार को आरे JVLR और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के बीच मुंबई मेट्रो लाइन-3 का 12.69 किलोमीटर का हिस्सा शुरू किया जाएगा। पीएम मोदी मुंबई मेट्रो लाइन-3 को हरी झंडी दिखाने के लिए बीकेसी मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे। इस यात्रा के दौरान वह ट्रेन में सवार लाडली बहिन के लाभार्थियों, छात्रों और श्रमिकों से बातचीत करेंगे। पीएम मोदी आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रा के अनुभव को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया एक मोबाइल ऐप, मेट्रो कनेक्ट-3 भी लॉन्च करेंगे।  मेट्रो उद्घाटन के इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री ...

अभिनेता गोविंदा को लगी गोली, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

चित्र
मुंबई : अभिनेता गोविंदा मंगलवार को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चलने के कारण घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता तड़के करीब चार बजकर 45 मिनट पर अपने जुहू स्थित आवास से निकलने वाले थे तभी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गयी जो उनके पैर में लगी। उन्होंने बताया कि गोविंदा को इलाज के लिए नजदीकी 'क्रिटीकेयर अस्पताल' ले जाया गया और वह अपने आवास पर लौट आए हैं। अभिनेता ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है। अभिनेता के प्रबंधक ने कहा,  हमें कोलकाता में एक कार्यक्रम के लिए सुबह छह बजे उड़ान भरनी थी और मैं हवाई अड्डा पहुंच गया था। गोविंदा जी अपने घर से हवाई अड्डे के लिए निकलने वाले ही थे कि तभी यह दुर्घटना हो गयी। उन्होंने बताया,  रिवॉल्वर अलमारी में रखते समय गलती से गिर गयी और उससे गोली चल गयी। ईश्वर की कृपा रही कि गोविंदा जी को सिर्फ पैर में चोट लगी और कोई गंभीर स्थिति नहीं है। 

मलाइका अरोड़ा पर टूटा दुःखों का पहाड़, अभिनेत्री के पिता ने छत से कूदकर की आत्महत्या

चित्र
मलाइका अरोड़ा पर टूटा दुःखों का पहाड़, अभिनेत्री के पिता ने छत से कूदकर की आत्महत्या  11 सितंबर को मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का निधन हो गया। अनिल की मौत आत्महत्या के कारण हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे की है। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने उसके घर की घेराबंदी कर दी | इसके अलावा, मलायका के पूर्व पति अरबाज खान भी वहां पहुंचे। ऐसे में उनके पिता की आत्महत्या मलायका के लिए एक बड़ा झटका और फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद चौंकाने वाली खबर है। इस संबंध में जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की | पिता के निधन से एक्ट्रेस मलायका अरोड़ा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मलायका के पिता का निधन हो गया

15 साल की उम्र में शादीशुदा आदमी से हुआ प्यार इस एक्ट्रेस को

चित्र
  15 साल की उम्र में शादीशुदा आदमी से हुआ प्यार इस एक्ट्रेस को  टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सीमा थिएटर आर्टिस्ट भी रह चुकी हैं | साथ ही 'ए सुटेबल ब्राइड' प्ले में एक्ट्रेस ने लाइव 12 डिफ्रेंट रोल्स किए थे | अपने करियर में सीमा कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम कर चुकी हैं| हालांकि सीमा कपूर ने हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा दबाकर ही रखा है| प्रोफेशनल लाइफ में भले ही सीमा ने मुकाम हासिल किया हो लेकिन सीमा की पर्सनल लाइफ काफी खराब रही हैं|अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए| सिद्धार्थ कन्नन के इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में खुलकर बात की| सीमा कपूर ने खुलासा किया कि 15 साल की उम्र में उन्हें एक 35 साल के आदमी से प्यार हो गया, जो शादीशुदा था, हालांकि शुरू में उन्हें नहीं पता था कि वह शादीशुदा है| एक बार जब उन्हें उस आदमी की शादी के बारे में पता चला तो उस शख्स ने कहा कि वह जल्द ही अपनी वाइफ से तलाक ले रहा है| लेकिन जब हालात बिगड़ गए तो सीमा ने सुसाइड करने तक का फैसला कर लिया था| एक्ट्रेस ने बताया कि, 'मेरी मां मुझे और मेरे भाई-बहनों को बहुत ज...

1 लाख मोतियों को बदन पर लपेटकर छा गई कपूर खानदान की बेटी, हीरे सोने वाली जाह्नवी की चमक भी कर गई धुंधली

चित्र
1 लाख मोतियों को बदन पर लपेटकर छा गई कपूर खानदान की बेटी, हीरे सोने वाली जाह्नवी की चमक भी कर गई धुंधली ​इंडस्ट्री में एक्ट्रेस अपने स्टाइल स्टेटमेंट का काफी ध्यान रखती हैं। ऐसे में वह अपने लुक्स के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट भी करके देखती हैं और कई बार कहर ढा जाती हैं। अब कपूर खानदान की इस बिटिया रानी ने 1 लाख मोतियों को अपने बदन पर लपेटकर सबका दिल जीत लिया है।बॉलीवुड हसीनाएं अपने फैशन को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, इन दिनों जाह्नवी कपूर का फैशन सबको मात दे रहा था। एक्ट्रेस ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कभी हीरे, तो कभी सोने से जड़े कपड़े पहनकर हर किसी को पीछे छोड़ दिया था, लेकिन अब उनके ही परिवार की एक हसीना उन्हें टक्कर दे गई। इस हसीना ने 1 लाख मोतियों में लिपटकर गजब ही ढा दिया।दरअसल, यहां हम जाह्नवी के चाचा संजय कपूर की बिटिया रानी शनाया की बात कर रहे हैं, जो जल्द ही फिल्मी पर्दे पर अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। ऐसे में ये खूबसूरत बाला अक्सर ही अपने लुक्स के चलते लाइमलाइट में आ जाती है, तो इस बार तो उन्होंने कयामत ही ढा दी|

लंबे समय बाद देश वापस लौटीं नीसा देवगन, एयरपोर्ट पर हुआ कुछ ऐसा डर गईं सिंघम की बेटी

चित्र
लंबे समय बाद देश वापस लौटीं नीसा देवगन, एयरपोर्ट पर हुआ कुछ ऐसा डर गईं सिंघम की बेटी काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन लंबे समय बाद देश लौटी हैं। हाल ही में उन्हें काजोल के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि इस दौरान नीसा के साथ वहां कुछ ऐसा हुआ कि वह डर गईं। काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन ने भले ही अभी फिल्मों में कदम न रखा हो लेकिन वो अक्सर सोशल मीडिया के जरिए खबरों में बनी रहती हैं। बीते दिनों नीसा देवग की अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव के साथ पार्टी करते हुए कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी, जिसकी वजह से वो खूब सुर्खियों में रही थी। नीसा की ये तस्वीरें विदेश की थीं। नीसा लंबे समय से विदेश में हैं, यही वजह है कि उन्हें अंबानीज की किसी पार्टी में भी नहीं देखा गया। हालांकि नीसा अब अपने देश लौट आई हैं। हाल ही में नीसा को मां काजोल संग एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया। हालांकि इस दौरान नीसा के साथ वहीं कुछ ऐसा हुआ जिसे देख वो डर गईं।  21 जुलाई को नीसा देवगन अपनी मां काजोल संग अपने देश लौट आई हैं। दोनों मां-बेटी को एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया। इस दौरान काजोल ने सफेद शर्ट पहनी थी ...

मंदिर में आश्रय लेने वाली महिला संग तीन पुजारियों ने दुष्कर्म कर की हत्या

चित्र
 महिला घर में झगड़ा होने के कारण शिलफाटा के गणेश घोळ मंदिर पहुंची थी। इस दौरान वहां मौजूद पुजारियों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी ह्त्या कर दी। पुजारियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है इसका खुलासा पुलिस ने किया है। मुंबई के शिलफाटा, बेलापुर में रहने वाली महिला घर में विवाद होने के कारण सुबह 10 बजे शिलफाटा के मंदिर पहुंची थी। दिनभर महिला मंदिर में ही थी। यहां के पुजारी ने उसे दोपहर में खाना भी दिया। लेकिन शाम की चाय देते हुए पुजारियों ने उसे चाय में भांग की गोली मिलाकर दी। चाय पिने के बाद महिला होश में नहीं रही और वो रातभर मंदिर में ही रही। इस दौरान मंदिर के तीन पुजारियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सुबह जब महिला को होश आया तो उसे खुद के साथ कुछ गलत होने का अहसास हुआ और उसने शोर मचाना शुरू किया तो पोल खुलने के डर से पुजारियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसके शव को मंदिर के पास के जंगल में फेंक दिया। दो दिनों के बाद एक व्यक्ति को जंगल में उसका शव दिखाई दिया। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीव...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: