13 किलो सोने की चोरी, पुलिस ने 3 को लिया हिरासत में

13 किलो सोने की चोरी, पुलिस ने 3 को लिया हिरासत में

13.34 करोड़ रुपये के सोने के गहने बरामद किए, 72 घंटे में इतनी बड़ी चोरी सुलझाना पुलिस की क्षमता का परिचायक माना जा रहा है। DCP भोईटे ने टीम की तत्परता की सराहना की और कहा कि, 'हम यह सुनिश्चित करेंगे कि न्याय हो और पीड़ित को पूरा नुकसान वापस मिले।' इस हाई-प्रोफाइल केस के खुलासे ने मुंबई में ज्वेलरी फर्म्स को भी सतर्क कर दिया है।

मुंबई में बोरीवली पश्चिम के जेपी एक्सपोर्ट गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी के कारखाने में हुई 13 किलो सोने की चोरी के मामले में MHB पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस ने गुजरात के जूनागढ़ से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 13.34 करोड़ रुपये के सोने के गहने बरामद किए हैं। MHB पुलिस के मुताबिक, 19 साल के जिग्नेश कुछड़िया ने कंपनी में तीन महीने पहले बतौर कामगार काम शुरू किया था। मौका देखकर उसने 13 किलो सोने के गहने चुरा लिए और रिक्शा से नेशनल पार्क तक पहुंचा। वहां उसका दोस्त यश ओडेदरा (21) और पिता नाथाभाई कुछड़िया (40) थार गाड़ी में इंतजार कर रहे थे। तीनों वहां से गुजरात फरार हो गए।

पुलिस उपायुक्त आनंद भोईटे ने बताया- 'CCTV फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय सूत्रों के आधार पर जांच तेज़ की गई। आरोपी जूनागढ़ में छिपे थे।' MHB पुलिस की टीम ने वहां जाल बिछाकर तीनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गहनों को नदी के पास ताल में छिपाया गया था। इस केस को लेकर पुलिस की काफी तारीफ की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों में से एक, मुख्य आरोपी का पिता नाथाभाई कुछड़िया, पहले से हत्या के मामले में वांछित है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की इस घटना में और कौन-कौन शामिल हो सकता है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत