आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद के लिए साक्षात्कार 8 अगस्त को

 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद के लिए साक्षात्कार 8 अगस्त को


मंडी बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर जितेन्द्र सैणी ने आज यहां बताया कि मंडी सदर में विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद भरे जाने प्रस्तावित हैं, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार 8 अगस्त को बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर के कार्यालय में होंगे। 

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र बिनोल, धार, पंजेठी, मगवांई-2, रुहंज तथा गदयाहण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी केंद्र पुरानी मंडी, मन्याणा, लक्ष्मी नारायण मंदिर थनेहड़ा, लोअर सुहड़ा, लोअर समखेतर, भलाणा, थट्टा, तरयाम्बला तथा भ्यूली-2 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाने हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया-प्रतियों सहित 31 जुलाई 2025 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को 8 अगस्त को सुबह 11 बजे साक्षात्कार हेतु व्यक्तिगत रूप में सभी वांछित दस्तावेजों सहित उपस्थित होना होगा ।

उन्होंने बताया कि जिस आंगनबाड़ी केंद्र हेतू आवेदन किया है, प्रार्थी का नाम उस आंगनबाड़ी केंद्र के परिवारों की सूची में शामिल होना आवश्यक है। साथ ही आवेदनकर्ता की आयु 31 जुलाई, 2025 को 18 से 35 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय मंडी सदर में सम्पर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच