पर्यटन नगरी में रविवार को भगवान जगन्नाथ की पवित्र रथयात्रा का आयोजन किया गया।

 पर्यटन नगरी में रविवार को भगवान जगन्नाथ की पवित्र रथयात्रा का आयोजन किया गया। 


मनाली : ओम बौद्ध /

 पर्यटन नगरी में रविवार को भगवान जगन्नाथ की पवित्र रथयात्रा का आयोजन किया गया। पुलिस स्टेशन मनाली से लेकर रामबाग तक श्रद्धालु खूब झूमे। अस्कॉन मनाली की ओर से यह कार्यक्रम करवाया। यह पवित्र यात्रा भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को समर्पित है। मनाली में रथ यात्रा लगभग एक बजे पुलिस स्टेशन के समीप शरू हुई और साढ़े तीन बजे रामबाग पहुंची। शाम छह बजे तक मनु रंग शाला में भजन कीर्तन किया गया। मनाली में श्रीमद्भगवत गीत और श्रीमद्भ भागवतम की रस धारा बही। लगभग चार घंटे मनाली हरे कृष्णा महा मंत्र से गूंज उठा। रथयात्रा का शहर में जगह.जगह भव्य स्वागत हुआ। रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जय श्री जगन्नाथ के जयकारे लगाते हुए व उनका गुणगान करते हुए चल रही थी। मनाली गुरुद्वारे में भक्तों के लिए भंडारा भी रखा गया था।

मनाली में दूसरी बार हुई भगवान जगन्नाथ की यात्रा

मनाली में दूसरी बार आयोजित हुई। अस्कोन के सचिव पुष्पेंद्र ने बताया कि रथयात्रा में मनाली, कुल्लू, मण्डी, सुंदरनगर, जोगिंदर नगर, पालमपुर, धर्मशाला और शिमला के लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि मनाली में ऐसे धार्मिक आयोजन होने से भगवान जग्गनाथ जी की कृपा मनाली पर बनी रहेगी। पिछली बार पहली रथयात्रा का आयोजन हुआ था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा