मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

 मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा 


मनाली : ओम बौद्ध /

पिछले दिनों अंजनी महादेव नाले में आई अचानक बाढ़ के कारण व्यास नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया, जिससे बाहंग, नेहरू कुंड और पलचान क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ। आज मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ इन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

विधायक ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कर राहत व पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर