पठानकोट एनएच पर शीतला पुल से आज दोपहर एक व्यक्ति ने रावी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है।

 पठानकोट एनएच पर शीतला पुल से आज दोपहर एक व्यक्ति ने रावी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। 


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

पठानकोट एनएच पर शीतला पुल से आज दोपहर एक व्यक्ति ने रावी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को तलाशने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया है। छलांग लगाने वाला व्यक्ति हरदासपुरा मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर यह व्यक्ति अपनी स्कूटी पर सवार होकर शीतला पुल पहुंचा और पुल पर स्कूटी को खड़ा करके रावी नदी से कूद गया। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे छलांग लगाते हुए देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और व्यक्ति रावी नदी में लापता हो गया। बहरहाल, उसे तलाशने के लिए सर्च अभियान आरंभ कर दिया गया है। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि पुल से छलांग लगाने वाले व्यक्ति की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन आरंभ कर दिया गया है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा