कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में योग सप्ताह का हुआ समापन

कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में योग सप्ताह का हुआ समापन


 पालमपुर : केवल कृष्ण /

कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय, जयसिंहपुर में आज दिनांक 28 जून 2025 को हेल्थ क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रोवर रेंजर इकाई व रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान से चल रहे योग सप्ताह का समापन हुआ। महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें शारीरिक एवं मानसिक तनाव को दूर करने हेतु योगाभ्यास किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है तथा इसका नियमित अभ्यास व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक व आत्मिक रूप से सशक्त बनाता है।" 

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" है, और महाविद्यालय में इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु 21 जून से 28 जून 2025 तक योग सप्ताह मनाया गया जिसके अंतर्गत महाविद्यालय में योगासन और ध्यान क्रियाएं की , जिससे विद्यार्थियों, शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग सभी को दीर्घकालीन लाभ प्राप्त हो सके। समापन कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहे। 



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल