अंकज के सम्मान में हर आंख हुई नम

 अंकज के सम्मान में हर आंख हुई नम 

तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह पहुंचते ही मची चीख पुकार


ITBP जवान अंकज ठाकुर की व्रेन स्ट्रोक से हुई थी मौत 

सैन्य समान के साथ नम आंखों से दी अंतिम विदाई 

शाहपुर : जनक पटियाल /

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के साथ लगते गांव जोल केआईटीबीपी जवान अंकज कुमार की तिरंगा में लिपटी पार्थिव देह शुक्रवार को जैसे ही उसके घर पहुंची तो हर तरफ चीखोपुकार मच गया। अंकज कुमार आईटीबीपी में उतराखण्ड के अल्मोड़ा में बतौर चालक कार्यरत था जिनका बुधवार को ब्रेन स्ट्रोक के कारण देहांत हो गया था। शहीद अंकज कुमार के माता-पिता, पत्नी, बच्चे फूट-फूट कर शव से लिपट कर रो पड़े। शहीद जवान के पिता ने अपने बेटे की पार्थिव देह को सेल्यूट कर सलामी दी। शहीद के दोनों बेटे 10साल का आदित्य, 8 साल का सूर्यांश बड़ी ही मासूमियत से बाप के शव को देखते रहे। शहीद की पार्थिव देह को श्मशानघाट तक ले जाया गया, श्मशानघाट पर शहीद को आईटीवीपी की टुकड़ी ने हवाई फायर दागकर अंतिम सलामी दी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के बेटे आदित्य ने मुखाग्नि दी। वहीं आईटीवीपी के जवानों सहित नायब तहसीलदार कोटला कोविन्दर चौहान, भाजपा नेता संजय गुलेरिया, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने शहीद को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।