बागवानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने का मण्डल कर रहा भरपूर प्रयास - प्रेम शर्मा

 बागवानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने का मण्डल कर रहा भरपूर प्रयास - प्रेम शर्मा


मनाली : ओम बौद्ध /

प्रदेश में किसानों और बागवानों के सबसे बड़े संगठन कुल्लू फलोत्पादक मंडल अपने किसानों और बागवानों के लिए कीटनाशक, फफूंदनाशक, प्लास्टिक के कीलटे और क्रेट जैसे आवश्यक उत्पाद बिना किसी लाभ-हानि के उपलब्ध करवाता है। प्रधान प्रेम शर्मा ने बताया कि मंडल उच्च गुणवत्ता वाली स्प्रे की दवाइयां उपलब्ध कराता है, जिससे हजारों बागवान लाभान्वित हो रहे हैं। मंडल का मुख्य उद्देश्य दवाइयों के मूल्यों को नियंत्रित करना है, ताकि बागवानों को बाजार में भी उचित मूल्य पर दवाइयां मिल सकें। मंडल के इस प्रयास से क्षेत्र के बागवानों को उचित मूल्य पर दवाइयां मिल रही हैं।

शर्मा ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि उद्यान विभाग उपदान पर दवाइयां बागवानों को उपलब्ध करवाता है, लेकिन इनकी मात्रा बहुत कम होती है, जिसके कारण ये सभी बागवानों तक नहीं पहुंच पातीं। मंडल ने इस महत्वपूर्ण विषय को मुख्यमंत्री, बागवानी मंत्री और स्थानीय विधायक के समक्ष पत्र लिखकर उठाया है कि विभाग में बागवानों को प्रचुर मात्रा में दवाइयां उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। मंडल को उम्मीद है कि सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार कर इसका शीघ्र समाधान करेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा