आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 12 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 12 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित


धर्मशाला

बाल विकास परियोजना अधिकारी, देहरा ने सूचित किया है कि बाल विकास परियोजना देहरा के अंतर्गत उपमंडल ज्वालामुखी की विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 12 पद रिक्त हैं, जिन्हें भरे जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह भर्ती उन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है जहाँ पूर्व में तीन से कम आवेदन प्राप्त हुए थे। रिक्त पद जिन पंचायतों में भरे जाने हैं, । थिल पंचायत के थिल में टिहरी पंचायत के कण्डा टिहरी में , सलिहार पंचायत के काई में ,डोहग देहरियाँ पंचायत के ठाना, जखोटा पंचायत के वोहल जागीर, कमलोटा पंचायत के कमलोटा, हिरन पंचायत के हिरन , नाहरबन पंचायत के पंजयाड़ा, हडोली पंचायत के बाह, अलूहा पंचायत के भौरन ,अधबाणी पंचायत के जटेहड़, गाहलियाँ पंचायत के बल्ला में पदों को भरा जाना है ।

उन्होंने बताया कि इच्छुक महिला उम्मीदवार 15 जुलाई 2025 को शाम 5:00 बजे तक साधारण कागज़ पर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकती हैं। इसके लिए आवेदक महिला की

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, तथा उनकी आयु सीमा 18 से 35 वर्ष वर्ष के बीच होनी चाहिए और उनकी वार्षिक आय

 50,000 रुपये से अधिक न हो।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने पात्र महिलाओं से समय पर आवेदन करने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच