लुधियाना में नीले ड्रम से हुआ शव बरामद,पैर और गला रस्सी से बंधे

लुधियाना में नीले ड्रम से हुआ शव बरामद,पैर और गला रस्सी से बंधे 

पुलिस को ड्रम एकदम नया मिला है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या पूरी योजना के तहत की गई है और शव को छिपाने के लिए नया ड्रम खरीदा गया. इस कड़ी में पुलिस ने लुधियाना की करीब 42 ड्रम बनाने वाली कंपनियों की सूची तैयार की है और उनसे पूछताछ की जा रही है कि हाल ही में यह ड्रम किसे बेचा गया था.घटना स्थल के 5 किलोमीटर के दायरे में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. सिटी कैमरों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के कैमरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है. पुलिस ने कुछ संदिग्ध वाहनों के नंबर भी चिन्हित किए हैं, जिनकी जांच जारी है. बता दें कि अभी हाल ही में मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी और उसके शव को भी नीले ड्रम में छुपाकर रखा था। अब पंजाब के लुधियाना स्थित शेरपुर इलाके में लोग उस वक्त चौंक गए जब एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में लाश मिली. दरअसल बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी.मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ड्रम खोला तो उसमें एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जो प्लास्टिक के बोरे में लिपटा हुआ था. हैरानी की बात यह रही कि शव के पैर और गला रस्सी से बंधे हुए थे.इसको लेकर एसएचओ कुलवंत कौर ने बताया कि मृतक का चेहरा देखकर वह प्रवासी प्रतीत होता है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है. हालांकि, शरीर पर फिलहाल किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन शव की हालत बहुत खराब है, जिससे साफ होता है कि यह घटना कई दिन पुरानी हो सकती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।