विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु लगाए 12 नए ट्रांसफार्मर : केवल पठानिया

 विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु लगाए 12 नए ट्रांसफार्मर : केवल पठानिया

बोले ... अधिकारी लोगों की समस्याओं का शीघ्र करें समाधान


शाहपुर

माननीय उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज लंज कांग्रेस कमेटी एवं चंगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लंज खास, अप्पर लंज, डडोली, मनेई, भरूपलाहड़, परगोड़, ठेहड़, लपियाना और हारचक्किया की पंचायतों की जनता की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़कों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है। बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने हेतु क्षेत्र में 12 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी प्रकार की और आवश्यकता हो तो उन्हें अवगत करवाया जाए।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। चंगर क्षेत्र की जनता ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि ढाई वर्षों में पहली बार क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, जिससे वर्षों से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हुआ है। साथ ही गांवों को जोड़ने हेतु नई सड़कों का निर्माण कार्य भी आरंभ किया गया है।

जलापूर्ति की समस्याओं के समाधान हेतु उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए स्थानीय जनता ने कहा कि विधायक बनने के बाद श्री पठानिया ने घर-घर तक पानी पहुंचाकर वर्षों पुरानी समस्या को दूर किया है। वहीं लंज कांग्रेस कमेटी ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि एसबीआई बैंक खोलना लंज क्षेत्र की सबसे बड़ी मांग थी, जिसे पूरा कर जनता को बड़ी सौगात दी गई है। इसके अलावा सीएचसी लंज भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए भी विधायक का धन्यवाद किया गया।

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने सीएचसी लंज भवन का निरीक्षण किया और भवन की प्रस्तावित रूपरेखा का गहन अध्ययन किया।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

लंज कांग्रेस अध्यक्ष सुमन मेहरा, चंगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजन सिंह, अशोक भारती, ठाकुर दास, रंजीत वग्गा, संजय डोगरा, कैप्टन कपूर सिंह, रेखा देवी (प्रधान), आशा कुमारी, बलजीत कौर, रेखा चौधरी (पूर्व प्रधान), जोगिन्द्र सिंह (उपप्रधान), हसराज, शिवचरण, केके कौंडल, अनीता देवी, अंजु देवी, रूवी देवो, तिलको देवी, फौजा सिंह, लेख राज, प्रमोद पठानिया, विनय डोगरा, गंधर्व सिंह, गूग्लू धीमान, प्रधान हेमराज, तिलक राज, निशा देवी, मंजीत राणा, भीखम सिंह, जोगिंदर सिंह, ओमप्रकाश गुलेरिया, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।

उपस्थित अधिकारीगण

अधीक्षण अभियंता विद्युत पुनीत सोंधी,अधीक्षण अभियंता जलशक्ति विशाल जमवाल अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अंकज सूद, अधिशासी अभियंता जलशक्ति जल शक्ति अमित डोगरा, विद्युत अमित शर्मा, एसडीओ विद्युत रमेश कुमार, एसडीओ जल शक्ति रज्जाक मोहम्मद, बीएमओ तियारा डॉ. नितेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर