ढली के समीप लिंडीधार गाँव खतरे की जद में

ढली के समीप लिंडीधार गाँव खतरे की जद में, डंगे का दूसरा हिस्सा भी गिरा, लोग घर से बाहर रहने को मजबूर, एसडीएम पहुचे मोके पर, ग्रामीणों ने चक्का जाम की दी चेतावनी


शिमला : गायत्री गर्ग /

 ढली के समीप स्थित लिंडीधार गाँव इन दिनों एक गंभीर खतरे से जूझ रहा है। फोरलेन सड़क निर्माण के चलते गाँव की डंगे दरक रहे है और स्थिति दिन-ब-दिन भयावह होती जा रही है। बीती रात से हो रही बारिश से डंगे (सुरक्षा दीवार) का दूसरा हिस्सा भी ढह गया है, जिससे कई घर खतरे की जद में आ गए हैं।गाँव के लोग दहशत में हैं और कई परिवार घरों से बाहर रहने को मजबूर हैं। लोग डर के साए में रह रहे है। डंगा 90 फुट ऊंचा है जिसका एक हिस्सा पहले गिर चुका है जिससे डेढ़ सौ सेब के पेड़ मलबे में दब गए है वही अब दूसरे हिस्से के गिरने का खतरा बना हुआ है। यदि ये डंगा गिरता है तो लोगो के घरों पर पूरा मलबा गिर सकता है। 

हालांकि खुद पंचायती राज मंत्री और उपायुक्त अनुपम कश्यप भी मौके पर पहुंचे थे बावजूद इसके अभी तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया है।बावजूद इसके प्रशासन और सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।वही एसडीएम मनजीत शर्मा भी मोके पर पहुचे ओर निर्माण कर रही कम्पनी के अधिकारियों भड़के ओर मलबा हटा कर सेफ्टी वाल जल्द लगाने के निर्देश दिए ।ओर 15 दिन बाद दोबारा निरीक्षण के लिए आने के लिए कहा।

 स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिले। वहीं अब ग्रामीणों ने दिल्ली में चक्का जाम करने की चेतावनी दी है ग्रामीणों ने दो दिन का समय प्रशासन को दिया है यदि 2 दिन के भीतर कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती है तो ढली में सड़कों पर बैठ जाएंगे।

स्थानीय लोगो का कहना है कि एक महीने पहले डंगा गिराथा उसके बाद भी यहां दोबारा डंगा लगाने का कार्य शुरू नही किया गया और मलबा यहाँ पर डंप किया जा रहा है।जिससे डंगे का दूसरा हिसा भी गिर गया है और एक हिसा ओर गिरने की कगार पर है जिससे घरों को खतरा पैदा हो है उनका कहना है कि पंचायतीराज मंत्री डीसी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर आए थे लेकिन अभी तक कोई काम नही किया गया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द यहां पर काम शुरू नही किया जाता है तो ढली में सड़कों पर उतर कर चक्का जाम करेगे।

बाईट। स्थानीय लोग

वही ऋषि राठौर ने विक्रमादित्य से भी अपील की कि मौके पर आए देखे यहां पर किस तरह से फोर लाइन कंपनी कार्य कर रही है साथ नसीहत देते हुए कहा कि जिस तरह से अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर मंडी में बना रहे फोरलेन को लेकर नितिन गडकरी को पत्र लिखा है इस तरह विक्रमादित्य को भी अपने इस क्षेत्र की आवाज को उठाना चाहिए ताकि निर्माण कार्य सही हो ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा