पेंशनर 30 सितंबर तक जीवन प्रमाण पत्र का सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें

 पेंशनर 30 सितंबर तक जीवन प्रमाण पत्र का सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें 




मंडी जिला कोषाधिकारी मंडी परीक्षित मिन्हास ने आज यहां बताया कि जिला कोषागार कार्यालय मंडी के माध्यम से पेंशन प्राप्त कर रहे पैंशनर 30 सितम्बर, 2025 तक अपने जीवन प्रमाण पत्र का सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि सत्यापन का कार्य पहली जुलाई से 30 सितम्बर, 2025 तक किया जायेगा। 

उन्होंने जिला मंडी के समस्त पेंशनरों से आग्रह किया कि वह निर्धारित समय अवधि में अपने समीप के उप कोषागार तथा मंडी शहर के समीप के पेंशनर जिला कोषागार कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में स्वयं आकर जीवन प्रमाण पत्र का सत्यापन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पेंशनर पीपीओ, पैन कार्ड तथा बैंक पास बुक आदि दस्तावेजों को अपने साथ अवश्य लाएं। उन्होंने बताया कि पेंशनर यह भी सुनिश्चित करें कि उनका पैन आधार से लिंक हो ताकि आयकर की कटौती नियमानुसार की जा सके। 

जिला कोषाधिकारी ने बताया कि जो पेंशनर स्वयं आने में असमर्थ हों, वे अपने जीवन प्रमाण पत्र को राजपत्रित अधिकारी, बैंक प्रबंधक, ग्रामीण राजस्व अधिकारी व पंचायत सचिव से सत्यापन के उपरांत पैन कार्ड की प्रति के साथ जिला कोषागार या उप कोषागार में जमा करवाएं। 

उन्होंने बताया कि जिला कोषागार कार्यालय, मंडी में जीवन सत्यापन करवाने वालों की सुविधा के लिए बैंक वाईज तिथियों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पेंशन प्राप्त करने वाले पैंशनर पहली जुलाई से 15 जुलाई तथा 16 अगस्त से 31 अगस्त तक, पंजाब नेशनल बैंक से पेंशन प्राप्त करने वाले पैंशनर 16 जुलाई से 31 जुलाई तथा पहली सितम्बर से 15 सितम्बर तक तथा अन्य बैंकों से पैंशन प्राप्त करने वाले पैंशनर पहली अगस्त से 15 अगस्त तथा 16 सितम्बर से 30 सितम्बर तक जीवन प्रमाण पत्र का सत्यापन करवा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच