विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली की याद में कपूर स्पोर्ट्स कंपलेक्स कांगड़ा में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आर.एस बाली ने किया शुभारंभ।

 विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली की याद में कपूर स्पोर्ट्स कंपलेक्स कांगड़ा में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आर.एस बाली ने किया शुभारंभ।


 कूपर स्पोर्ट्स कंपलेक्स कांगड़ा में विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली की याद में पहली बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने किया। आर.एस बाली का स्पोर्ट्स कंपलेक्स पहुंचने पर परिसर के अध्यक्ष रविंद्र कपूर, प्रबंधक गौरव कपूर, सिमरन, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों उनके साथ आए अधिकारियों और अभिभाविकों ने स्वागत किया।

परिसर के अध्यक्ष ने बताया इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 436 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 12 वर्ष से 80 साल तक के खिलाड़ी इसमें भाग ले सकेंगे। विभिन्न वर्ग की प्रतियोगिताओं के लिए 3 लाख रुपये की राशि बांटी जायगी।

आर.एस बाली ने सभी को संबोधित करते हुए कूपर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के कार्य के प्रशंसा की। उन्होंने कहा परिसर के अध्यक्ष रविंद्र कपूर का बैडमिंटन खेल में अपना एक अलग स्थान है उन्होंने बड़े शहरों को छोड़कर गांव के बच्चों के लिए विश्व स्तर की सुविधाओं से परिपूर्ण स्पोर्ट्स कंपलेक्स बनाया इसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने बताया कूपर स्पोर्ट्स परिसर द्वारा ज्वालामुखी में पहला बैडमिंटन स्पोर्ट्स कंपलेक्स बनाया गया और उसके बाद उन्होंने कांगड़ा में इसका निर्माण किया। उन्होंने कहा यहां गांव के बच्चे खेल की बारीकियां सीख कर विश्व भर में अपना नाम चमका सकते हैं। उन्होंने कहा आज युवा खेलों को अपने जीवन में अपना कर इसी में अपना भविष्य भी बना सकते हैं। उन्होंने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने खेलों की इनामी राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है।

उन्होंने कूपर स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निर्माण नगरोटा बगवां में करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा खेलकूद प्रतियोगिताएं हम सभी के जीवन का एक अभिन्न अंग होनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से हम अपने तन और मन दोनों को स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने खेल परिसर में बच्चों के साथ बैडमिंटन भी खेला। उन्होंने कूपर स्पोर्ट्स कंपलेक्स को अपने निजी खाते से 1लाख रुपये देने की घोषणा की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत