सड़क हादसों को न्यूनतम करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : एडीएम

 सड़क हादसों को न्यूनतम करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : एडीएम


जन जागरूकता से ही बच सकती हैं कीमती जानें, रैलियों व नुक्कड़ नाटकों से फैलाएं संदेश

धर्मशाला

जिला कांगड़ा में सड़क हादसों में कमी लाने और सड़क सुरक्षा नियमों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने हेतु आज उपायुक्त कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता एडीएम कांगड़ा शिल्पी वेक्टा ने की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र में स्थित सभी ब्लैक स्पॉट्स का विवरण समिति को भेजें तथा आवश्यक मरम्मत कार्य के लिए निधि प्रस्ताव संबंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से परिवहन विभाग को भेजा जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्कूलों से जुड़े वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए ताकि वे मा. सुप्रीम कोर्ट और मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार संचालित हों।

एडीएम शिल्पी वेक्टा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनता, विद्यार्थियों और युवाओं को जागरूक करने के लिए रैली, नुक्कड़ नाटक जैसे माध्यमों का सहारा लिया जाए। उन्होंने जनता से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की और कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति की बिना पुलिस भय के मदद करें। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मदद करने वालों को ’राहवीर योजना’ के अंतर्गत 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि व प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाता है।

इससे पहले आरटीओ मनीष कुमार सोनी ने एडीएम तथा अन्य सदस्यों का स्वागत करते हुए कांगड़ा जिले में सड़क सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी धर्मशाला द्वारा 2023 और 2024 में हुए सड़क हादसों का आंकड़ा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक 132 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 43 लोगों की मृत्यु और 153 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर दुर्घटनाएं तेज गति, ओवरलोडिंग, खतरनाक ड्राइविंग और लेन परिवर्तन जैसी लापरवाहियों के चलते हुईं। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर अधिक जन-जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में जिले के सभी उपमंडल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे, समिति के अन्य सदस्यों में पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, एचआरटीसी और नेशनल हाईवे विभाग के प्रतिनिधि भी

 उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।