केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू आज जनजातीय क्षेत्रों का दौरा कर कुल्लू पहुंचे।

 केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू आज जनजातीय क्षेत्रों का दौरा कर कुल्लू पहुंचे।


उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश सहित जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया।

उन्होंने कहा कि इस बार उन्होंने किन्नौर, स्पीति तथा लाहौर का दौरा किया है तथा कई केंद्रीय स्कीमों का शुभारंभ किया है। 

उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र किन्नौर, काजा, लाहौल तथा चंबा के लोगों का जीवन बहुत कठिन है तथा केंद्र सरकार का इन क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान है। 

उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को ध्यान में रखकर योजनाओं को लागू करने का प्रयास कर रही है। 

उन्होंने कहा कि अगली बार वे चंबा के दुर्गम क्षेत्र का दौरा करेंगे।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, बंजार विधानसभा विधायक सुरेंद्र शौरी तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

इस दौरान उन्होंने यहां कई लोगों से भी मुलाक़ात की। इस दौरान समस्त विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

जवाली बिधानसभा की ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ में  आज केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, न नीला ड्रम, न पहाड़ से धक्का

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

इनरव्हील क्लब ऑफ कांगड़ा का स्थापना समारोह एवं स्थायी परियोजना कार्यक्रम कांगड़ा में सम्पन्न

फतेहपुर के विकास की झलक: करीब 9 करोड़ से बन रहा फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग

गंगथ में स्टेडियम निर्माण कार्य फिर जोरों पर, गंगथ-रप्पड़ पंचायतों की सीमा को लेकर विवाद