हर्षवर्धन चौहान ने की जिला स्तरीय सलाहकार एवं निगरानी समिति बैठक की अध्यक्षता

 हर्षवर्धन चौहान ने की जिला स्तरीय सलाहकार एवं निगरानी समिति बैठक की अध्यक्षता 


नाहन  जिला स्तरीय सलाहकार एवं निगरानी समिति बैठक के अध्यक्ष एवं उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज जिला सिरमौर के नाहन स्थित उपायुक्त सम्मेलन कक्ष में समीक्षा बैठक ली।

उद्योग मंत्री ने कहा कि हमारे शहर बहुत तेजी से बढ़ रहे है और ऐसे समय में इन शहरों में मूलभूत सुविधा को सुदृढ़ करने के कड़े प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन शहरों की बढ़ती आबादी के मद्देनजर शहरों में आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। उन्होंने शहरी निकायों को आत्म निर्भर होने के लिए कार्यप्रणाली को सुधारने को भी कहा।

बैठक में अवगत करवाया गया कि नगर परिषद नाहन, नगर परिषद पांवटा साहिब तथा नगर पंचायत राजगढ़ में स्वच्छ शहर समृद्ध शहर कार्यक्रम के तहत कचरा पृथक्करण के बारे जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा इन क्षेत्रों में फॉगिंग या स्प्रे का कार्य भी किया जाएगा।

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2024 25 में नगर परिषद नाहन में लगभग 51 लाख रुपए का गृह कर एकीकृत किया गया और नगर परिषद पॉवटा साहिब में लगभग 62 लाख 65 हजार रुपए जबकि नगर पंचायत राजगढ़ में लगभग 25 लाख रुपए का गृह कर एकीकृत किया गया।

बैठक में जानकारी दी गई कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत गृह शौचालय निर्माण के लिए रखे गए लक्ष्य को पूर्णत प्राप्त कर लिया गया है। मिशन के तहत अब तक नगर परिषद नाहन में 267 व्यक्तिगत गृह शौचालय, नगर परिषद पॉवटा साहिब में 315 और नगर पंचायत राजगढ़ में 146 व्यक्तिगत गृह शौचालय निर्मित किए जा चुके है।


जिला सिरमौर में प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत नगर परिषद नाहन में 326 गृह निर्माण कार्य पूर्ण किए जा चुके है और नगर परिषद पॉवटा साहिब में 138, जबकि नगर पंचायत राजगढ़ में 63 गृह का निर्माण किया गया है।

जिला सिरमौर में शहरी क्षेत्रों में बेघर व्यक्तियों के लिए आश्रय योजना के तहत नगर परिषद नाहन में महिलाओं के लिए आश्रय स्थल उपलब्ध करवाया जा रहा है जिसमें अभी तक 85 महिलाओं को आश्रय लाभ प्रदान किया गया, नगर परिषद पॉवटा के सामान्य आश्रय गृह में अब तक 96 व्यक्तियों को आश्रय दिया गया है। ताकि शहरी बेघर लोगों को बुनियादी सुविधाओं सहित स्थायी आश्रय उपलब्ध करवाया जा सके।

बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप, विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी, विधायक नाहन अजय सोलंकी, नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी सहित विभिन्न विभागां के विभागाध्यक्ष मौ

जूद रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन