पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में मची भगदड़, 3 की मौके पर मौत..10 से ज्यादा घायल

 पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में मची भगदड़, 3 की मौके पर मौत..10 से ज्यादा घायल


ओडिशा के पुरी में रविवार सुबह भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गए। घटना श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने, शरधाबली क्षेत्र में उस समय हुई जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए एकत्र हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 4:30 बजे दर्शन के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान कुछ लोग नीचे गिर गए और भगदड़ मच गई। हादसे में मरने वालों की पहचान खुर्दा जिले की प्रभाती दास, बसंती साहू और 70 वर्षीय प्रेमाकंत महांती के रूप में हुई है। सभी की मौत मौके पर ही हो गई। घायल श्रद्धालुओं को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से पुरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुरी की रथ यात्रा देश की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में से एक है, जिसमें हर वर्ष लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को श्रीमंदिर से बाहर निकालकर श्रीगुंडिचा मंदिर तक रथों में ले जाया जाता है। इसी दौरान यह हादसा हुआ।प्रशासन ने घटना की पुष्टि की है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच