कुठेहड़ स्वास्थ्य केंद्र मात्र एक नर्स व फार्मासिस्ट के सहारे

कुठेहड़ स्वास्थ्य केंद्र मात्र एक नर्स व फार्मासिस्ट के सहारे

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेहड़ में नियुक्त डाक्टर और नर्स की प्रतिनियुक्ति ज्लीवा और नगरोटा सूरियां होने से लोगों का स्वस्थ्य फार्मासिस्ट के सहारे : राजेश शर्मा


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेहड़ की चरमराई स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुठेहड़ राजेश शर्मा सहित सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी प्रीतम सिंह, सुबेदार चैन सिंह, छज्जू राम, ज्ञान सिंह, मनमोहन सिंह राम सरन, सुरेन्द्र आदि ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेहड़ में नियुक्त डाक्टर की प्रतिनियुक्ति जबाली और नगरोटा सूरियां किए जाने के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेहड़ में कार्यरत एक मात्र नर्स को भी प्रतिनियुक्ति पर भेजने से केवल एक मात्र फार्मासिस्ट के सहारे लगभग छः पंचायतों के बशिंदों की सेहत की जांच परख का जिम्मा सौपने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेहड़ में स्वास्थ्य सुविधाएं बूरी तरह से चरमराई गई हैं। मरीजों को छोटी से छोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर शाहपुर और नूरपुर का रुख करना पड़ता है जिससे पैसे और समय की बर्बादी भी मरीजों को झेलना पड़ रही है। अतः पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेश शर्मा एवं पंचायत कुठेहड़, नढोली, डोल, पधर, सिहुनी, जांगल ,हरियां पंचायतों के समस्त जनप्रतिनिधियों ने स्वस्थ्य विभाग एवं कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार से मांग की है कि मरीजों के हित में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेहड़ में नियुक्त डाक्टर और नर्स की प्रतिनियुक्ति तुरंत प्रभाव से रद्द करते हुए डाक्टर और नर्स द्वारा स्थाई स्वास्थ्य सेवाओं के एवज़ में नियमित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेहड़ में उपस्थित रहने की व्यवस्था लागू की जाए ताकि मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं की प्राप्ति केलिए दूर दराज़ ना भटकना पड़े।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा