उपायुक्त तोरुल रवीश ने सोमवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता की ।

 उपायुक्त तोरुल रवीश ने सोमवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता की ।


उपायुक्त ने एनएचएआई तथा लोक निर्माण विभाग को अपनी अपनी सड़कों में ब्लैक स्पॉट्स को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को जिला में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए राष्ट्रीय मार्गों तथा संपर्क सड़कों में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर इन स्पॉट पर चेतावनी बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जानकारी दी गई की एनएचएआई द्वारा बोर्ड्स तथा संकेतक लगाने के ऑर्डर कर दिए गए हैं शीघ्र ही इस कार्य को अमली जामा पहनाया जाएगा।

उपायुक्त ने बिन्दु ढांक जैसी जगह पर रिफ्लेक्टर टेप इत्यादि लगाने के निर्देश दिए ताकि कोई दुर्घटना न हो।

उन्होंने कुल्लू भूंतर मनाली के बीच भी दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप्स इत्यादि लगाने के निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। 

उन्होंने पशुपालन विभाग के माध्यम से सड़क पर आवारा पशुओं की समस्या का समाधान ढूंढने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने नियमित रूप से स्कूल बसों का भी सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण करने के आरटीओ तथा एसडीएम को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आगामी बैठकों में बीआरओ तथा एसडीएम की भागीदारी सुनिश्चित करवाएं।

उपायुक्त ने पुलिस विभाग तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रावधान उठाने के लिए मिलने वाले फंड को इसमें सदुपयोग करने के निर्देश दिए तथा अपना सड़क सुरक्षा प्लान भेजने को कहा

 उन्होंने कहा कि 'आईराड' ऑनलाइन पोर्टल पर समय-समय पर आवश्यक जानकारी का अद्यतन करते रहें। उन्होंने पुलिस राजस्व तथा लोक निर्माण विभाग को दुर्घटना के स्थल पर संयुक्त रूप से रूप से जाकर निरीक्षण करने तथा संयुक्त रिपोर्ट बनाकर भेजने के भी निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं के कारण की सही जानकारी लेकर उनका निराकरण करने का प्रयास किया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान सभी मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।  

उपायुक्त ने कहा कि सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में वाहनों में ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और प्रेशर हॉर्न पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा एसडीएम और आरटीओ को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के अन्य दस्तावेजों का भी समय-समय पर निरीक्षण करना चाहिए।

उपायुक्त ने सभी उपमंडलों में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता रैलियां व अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए। इस अभियान में रेडक्रॉस सोसायटी, स्कूली बच्चे, एनसीसी, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों का सहयोग लेने को कहा। 

इस बैठक का संचालन सदस्य सचिव कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण बीएस नेगी ने किया बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश भण्डारी, डीएसपी राजेश, डॉ सहित, एनएचएआई, स्वास्थ विभाग के अधिकारी 

भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर