पंजाब, हरियाणा, दिल्ली,कर्नाटका, तेलंगाना व उत्तर प्रदेश के स्पीकर धर्मशाला पहुंचे

 पंजाब, हरियाणा, दिल्ली,कर्नाटका, तेलंगाना व उत्तर प्रदेश के स्पीकर धर्मशाला पहुंचे


धर्मशाला

30 जून व 1 जुलाई को तपोवन धर्मशाला में आयोजित हो रहे राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र - ॥ के लिए तपोवन भवन धर्मशाला को दुल्हन की तरह सजाया गया है जबकि सम्मेलन में भाग लेने पंजाब, हरियाणा,दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना तथा कर्नाटका राज्य के स्पीकर वायुमार्ग द्वारा धर्मशाला पहुंच गए हैं। 

राज्य सभा उप-सभापति हरिवंश भी धर्मशाला पहुंच चुके हैं। कल 30 जून को प्रात: 10 बजे सम्मेलन का शुभारम्भ करने लोक सभा अध्यक्ष एवं राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत के चेयरमैन ओम बिरला प्रात: 8 बजे हवाई मार्ग द्वारा गगल एयरपोर्ट पहुंच रहे है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू उदघाटन अवसर पर सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। 

  तपोवन धर्मशाला राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन को प्रथम बार आयोजित करने जा रहा है जो अपने आप में ऐतिहासिक होगा। राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र - ॥ में पांच राज्य शामिल हैं जिसमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा जम्मू – कश्मीर राज्य शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां इन सभी राज्यों के संयोजक हैं। 

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि इस सम्मेलन में कुल 178 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं जिसमें लोक सभा अध्यक्ष, राज्य सभा उप- सभापति और 8 राज्यों के स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष, मुख्य सचेतक, उप-मुख्य सचेतक तथा माननीय सदस्य शामिल हैं। इस सम्मेलन का मुख्य थीम (विषय) “डिजिटल युग में सुशासन: संसाधनों का प्रबन्धन, लोकतन्त्र की रक्षा और नवाचार को अपनाना है”। 

  उन्होने कहा कि इस वार्षिक सम्मेलन में तीन सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिसमें 30 जून को उदघाटन समारोह के बाद पहला सत्र आयोजित किया जाएगा तथा पहले विषय के रूप में “राज्य के विकास की तुलना में राज्य के संसाधनों के प्रबन्धन में विधायिका की भूमिका” पर मंथन किया जाएगा। इस सत्र में सभी राज्यों के प्रतिनिधि अपने-अपने विचार रखेंगे। 

          1 जुलाई को दो सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिसमें दो विषयों क्रमश: “अनुच्छेद 102 (2) और 191 (2) की 10वीं अनुसूची के तहत दलबदल के आधार पर अयोग्यता का प्रावधान” तथा “विधान सभाओं में ए0आई0 (कृत्रिम बुद्विमता) का उपयोग” पर चर्चा की जाएगी। 

 1 जुलाई को ही राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र- ॥ का समापन होगा जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे तथा अपना सम्बोधन देंगे जबकि इस कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, राज्य सभा उप- सभापति हरिवंश, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी शामिल होंगे और अपना सम्बोधन देंगे। 

इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार धन्यवाद सम्बोधन करेंगे। सम्मेलन में लोक सभा महासचिव, राज्य सभा महासचिव तथा सभी राज्य विधान सभाओं के सचिव भी शिरकत करेंगे। सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर