किरण रिजजू ने केलांग में 26 करोड़ रुपए की सिबरेज योजना की नींव रखी

 किरण रिजजू ने केलांग में 26 करोड़ रुपए की सिबरेज योजना की नींव रखी 


पूर्व विधायक रवि ठाकुर की गई जम कर तारीफ 

केलांग : ओम बौद्ध /

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजूजु ने पूर्व विधायक रवि ठाकुर की खुलकर तारीफ करते हुए कहा है कि वह लाहौल-स्पीति के लिए लगातार केंद्र सरकार में योजनाओं की पैरवी करते आ रहे हैं। रिजूजु ने कहा कि जब-जब दिल्ली में रवि ठाकुर से मुलाकात हुई, उन्होंने सिर्फ एक ही बात की लाहौल-स्पीति का विकास।

सीवरेज योजना की नींव में भी रवि ठाकुर की भूमिका अहम है 

रिजूजु ने शनिवार को केलांग में 26 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना का शिलान्यास करते हुए बताया कि यह योजना वर्ष 2023 में हिमाचल सरकार द्वारा केंद्र को भेजी गई थी, जब रवि ठाकुर लाहौल-स्पीति के विधायक थे। उन्होंने कहा, आज हम जिस योजना को जमीन पर उतार रहे हैं, उसकी नींव उस समय रखी गई थी।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि जब रवि ठाकुर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष रहे, तब भी उन्होंने लाहौल-स्पीति से जुड़ी अनेक परियोजनाओं के लिए आयोग स्तर पर सक्रियता दिखाई। उनकी इसी सक्रियता और केंद्र स्तर पर संपर्कों का परिणाम है कि आज यह इलाका विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है।

रिजूजु के इस बयान से स्पष्ट है कि भाजपा सरकार के शीर्ष मंत्रियों में रवि ठाकुर की अच्छी पकड़ है, जिसका सीधा लाभ लाहौल-स्पीति की जनता को मिल सकता है। क्षेत्रीय विकास के लिए यह राजनीतिक समन्वय आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।