राजेश धर्माणी ने पालमपुर में किया रोटरी क्लब इंटरनैशनल 3090 के तीन दिवसीय द्रोणा -2025 कार्यक्रम का शुभारंभ

 राजेश धर्माणी ने पालमपुर में किया रोटरी क्लब इंटरनैशनल 3090 के तीन दिवसीय द्रोणा -2025 कार्यक्रम का शुभारंभ

कहा... सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा में रोटरी क्लब की भूमिका सराहनीय


पालमपुर : केवल कृष्ण /

 नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी  ने शुक्रवार देर सायं को पालमपुर के निजी होटल में रोटरी क्लब सिरसा के सौजन्य से रोटरी क्लब इंटरनैशनल 3090 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2025-26 के रूप में भूपेश मेहता की इंस्टालेशन सैरेमनी और 3 दिवसीय द्रोणा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

   मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा में क्लब की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब विश्व भर में मानवता और सामाजिक हित में कार्य कर रहा है।

   मंत्री ने रोटरी क्लब के आगामी सेवा प्रकल्पों की सफलता की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने भूपेश मेहता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल, प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है और प्रदेश सरकार, प्रदेश के पर्यटन आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के बनखंडी में बड़ा जियोलॉजिकल पार्क का निर्माण किया जा रहा और कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार भी प्रस्तावित है।

    उन्होंने कहा कि पालमपुर को वीर भूमि के साथ-साथ चाय नगरी के नाम से भी जाना जाता है यहां पर रोटरी आई हॉस्पिटल भी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने  राजीव गांधी वन समृद्धि योजना  को पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने और स्थानीय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम रोजगार सृजन के साथ-साथ फलदार पेड़ लगाकर वन भूमि को पुनर्जीवित करने पर केंद्रित है।

    क्लब के पीडी वरिष्ठ डॉ. सुभाष नरूला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और आज के कार्यक्रम की रूपरेखा भी रखीं।

    रोटरी क्लब इंटरनैशनल 3090 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. संदीप चौहान ने अपने कार्यकाल का ब्यौरा रखा और  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2025-26 के रूप में  पद ग्रहण भूपेश मेहता  ने  क्लब के लिए निर्धारित लक्ष्य और उद्देश्य के बारे में बताया।  

यह रहे मौजूद 

आयुक्त नगर निगम डॉ. आशीष शर्मा, वन मंडल अधिकारी डॉक्टर संजीव शर्मा, सोनिया चौहान, डॉ. सुभाष नरूला, डाॅ. शील नरूला,अमजद अली,फिरदौस अमज़द,डाॅ. बीएम धीर, नीलम धीर, प्रेम अग्रवाल,राजेश चडीवाल, गुलशन वधवा, गुलबहार रिटोल , रणदीप रिटोल,वेद लखोटिया, संजय अरोड़ा ,मनीष मेहता, भगवान दास गुप्ता सहित रोटरी क्लब इंटरनैशनल 3090 के सदस्य,पालमपुर के रोटेरियन शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन