स्कूटी पर मां संतुलन बिगड़ा बच्चा आया ट्रक के नीचे,हुईं मौत

स्कूटी पर मां संतुलन बिगड़ा बच्चा आया ट्रक के नीचे,हुईं मौत 


 NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक घटना तेलंगाना में गुरुवार को एक डंपर ट्रक ने कक्षा 1 के एक छात्र को कुचल दिया। मेडचल जिले के एक स्कूल के बाहर तब हुई जब गीतांजलि इंटरनेशनल स्कूल का छात्र अभिमांशु रेड्डी अपनी मां के साथ स्कूटर से सड़क पर से गुजर रहा था।क्लिप में देखा जा सकता है कि जब मां अपने बच्चे को भारी वाहन से कुचलते हुए देखती है, तो वह सदमे और घबराहट में होती है और उसे समझ में नहीं आता कि क्या करे। रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में बच्चे का सिर कुचल गया और लड़के की मौके पर ही मौत हो गई

अब पुलिस चालक की पहचान करने और ट्रक के डिटेल्स की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है। भारी वाहनों, जैसे टिपर, के ड्राइवरों को सख्त गति और मार्ग प्रतिबंधों का पालन करना आवश्यक है, खासकर स्कूलों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के पास।घटना का वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है में देखा जा सकता है कि छह वर्षीय लड़का स्कूटर पर सामने खड़ा था। इस दौरान पीछे से एक ट्रक आने पर मां का संतुलन बिगड़ जाता है। दोनों गिर जाते हैं और बच्चा सीधे भारी वाहन के पहियों के नीचे आ जाता है। वायरल वीडियो देख यूजर्स महिला को भी इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि बच्चे के साथ स्कूटी चलाते वक्त महिला को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए थी और सड़क के किनेरा ही वाहन को चलाना चाहिए था।

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने कहा, 'महिला उस ट्रक को बायीं ओर से ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, चालक दायीं ओर था, वह देख नहीं सका और उसका एक्सीडेंट हो गया। बायीं ओर से ओवरटेक करना और वो भी इतना पास से, फिर एक्सीडेंट तो होना ही था। उसने हेलमेट तक नहीं पहनना था। वो सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं कर रही थी। सड़क पर लेन भी नहीं है और कोई लेन में चल भी नहीं रहा है। वो आगे खड़ा छोटा बच्चा पूरा कुचल गया।

इसे आसानी से और पूरी तरह से टाला जा सकता था। पर ना किसी को ट्रैफिक नियम पता है और ना किसी को फॉलो करना/करवाना है, किसी को कुछ नहीं पड़ी। बस सब चल रहा है जैसे तैसे तो चलने दो। बिना ट्रेनिंग के लाइसेंस बना देते हैं घूस ले कर कि जाओ मरो और मारो।'

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर