संपत्ति के लालच में की हत्या,मुस्लिम युवती ने हिंदू बनकर रचाई शादी, पुलिस ने किया खुलासा

संपत्ति के लालच में की हत्या,मुस्लिम युवती ने हिंदू बनकर रचाई शादी, पुलिस ने किया खुलासा 

पुलिस का दावा है कि मुस्लिम युवती ने हिंदू बनकर पहले इंद्र से शादी रचाई और फिर संपत्ति के लालच में उसकी हत्या कर दी।

मध्यप्रदेश: यह हैरान कर देने वाला मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर जनपद के बढ़वार निवासी 45 वर्षीय इंद्र कुमार तिवारी का है जिसे अनिरुद्धाचार्य के दरबार में प्रश्न पूछना पड़ गया महंगा,जान से ही हाथ गवांना पड़ा हुआ यूं कि 45 वर्षीय इंद्र कुमार तिवारी ने अनिरुद्धाचार्य के दरबार में अपनी शादी न होने को लेकर सवाल पूछा था। उन्होंने बताया कि आचार्य की पढ़ाई करके संस्कृत विद्यालय में शिक्षण कार्य करते है। इंद्र कुमार तिवारी के पास 18 एकड़ जमीन भी है लेकिन शादी नहीं हो रही है। उनका यह सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसी बीच गोरखपुर की रहने वाली मुस्लिम युवती साहिब बानो ने भी इस वीडियो को देखा। इसके बाद युवती ने साजिश रचकर इंद्र से संपर्क किया।

मुस्लित युवती ने खुशी तिवारी बनकर इंद्र कुमार तिवारी से संपर्क किया। युवती ने खुद भी अविवाहित होने की बात कर उनके साथ विवाह का प्रस्ताव रखा। पहले साहिब बानो उर्फ खुशी तिवारी ने इंद्र कुमार तिवारी को गोरखपुर बुलवाया फिर उससे शादी रचा ली। इंद्र कुमार तिवारी काफी पैसे वाला था। शादी के दौरान युवती ने उससे काफी सारा पैसा और जेवर ले लिया। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर इंद्र कुमार तिवारी की हत्या कर शव को कुशीनगर में ठिकाने लगा दिया।

इंद्र कुमार तिवारी की हत्या 6 जून को ही हो गई थी। कुशीनगर पुलिस को जब लाश मिली उस वक्त तक पुलिस को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बाद में पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर शव की फोटो वायरल कर दी। पुलिस ने सेंट्रल पोर्टल की मदद से शव की पहचान की। वहीं मृतक के भाई अजय तिवारी ने शव की पुष्टि इंद्र कुमार तिवारी के रुप में की। इंद्र कुमार तिवारी अपनी शादी के लिए जबलपुर से गोरखपुर आए थे। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच तेज की। जब पुलिस ने खुलासा किया तो खुद भी हैरान रह गई। पुलिस का दावा है कि मुस्लिम युवती ने हिंदू बनकर पहले इंद्र से शादी रचाई और फिर संपत्ति के लालच में उसकी हत्या कर दी।

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि देवरिया की रहने वाली साहिबा बानो, गोरखपुर में एक युवक के साथ रह रही थी। उसी ने इस घटना को अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। इस मामने में मुख्य आरोपी साहिबा बानो को गिरफ्तार कर लिया है। साहिबा ने पूछताछ में हत्या की बात कुबूल की है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर