बरसात के मौसम में नदी-नालों व खड्डों से रहें दूर-एसडीएम

 बरसात के मौसम में नदी-नालों व खड्डों से रहें दूर-एसडीएम 

अनावश्यक यात्रा करने से करें परहेज


जोगिन्दर नगर एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने कहा कि मानसून मौसम को ध्यान में रखते हुए लोग नदी-नालों व खड्डों से दूरी बनाये रखें ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण नदी-नालों व खड्डों का जलस्तर अचानक बढ़ने की संभावना बनी रहती है और ऐसे में वे नदी-नालों व खड्डों से दूर रहें।

एसडीएम ने लोगों से अपने मवेशियों को भी नदी-नालों व खड्डों से दूर रखने का आह्वान किया है ताकि एकाएक जलस्तर बढ़ने से किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान न हो सके। इसके अतिरिक्त बच्चों को भी नदी - नालों के समीप न जाने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जरूरी होने पर ही यात्रा करें।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट के आस्थाई शेड यदि किसी नदी - नाले के किनारे हैं तो उन्हें तुरंत खाली करवाएं, अन्यथा किसी भी दुर्घटना होने पर सबंधित विभाग, ठेकेदार या निजी कंपनी के खिलाफ आपदा अधिनियम के अनुसार कार्यवाई अमल में लायी जाएगी।

उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए जलशक्ति, लोक निर्माण विभाग तथा बिजली बोर्ड को सभी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं ताकि बरसात के कारण लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान कई तरह की बीमारियों के पनपने की संभावना भी बनी रहती है, ऐसे में लोग सड़े-गले फल व सब्जियां खाने से भी परहेज करें तथा अपने घरों के आसपास भी समुचित साफ-सफाई बनाए रखें। साथ ही उन्होने लोगों से घरों के समीप बरसाती पानी एकत्रित न होने देना, घास इत्यादि की झाड़ियां न उगने देने की भी सलाह दी है, ताकि मच्छर इत्यादि पनपने की संभावना न रहे।

              

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल