राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में बाल शोषण बचाव कानूनों पर जागरूकता शिविर आयोजित

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में बाल शोषण बचाव कानूनों पर जागरूकता शिविर आयोजित


जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं कार्यकारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी किन्नौर जय कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में जिला बाल संरक्षण इकाई व पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित छात्र/छात्राओं को बाल शोषण बचाव कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि इस जागरूकता शिविर में बच्चों को किशोर न्याय अधिनियम-2015, पॉक्सो एक्ट-2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 व मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया गया तथा शिक्षकों को भी विद्यार्थियों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया ताकि आज की भावी पीढ़ी जागरूक बने व एक सशक्त समाज व राष्ट्र का निर्माण संभव हो सके। इसके अलावा चाइल्ड हेल्पलिंग नंबर 1098 के बारे में भी उपस्थितजनो को जानकारी प्रदान की गई।

जागरूकता शिविर में पुलिस विभाग से शुभ कांता व सन्तोष कुमारी ने छात्रों को बाल शोषण के प्रति बनाए गए विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। परिवीक्षा अधिकारी मनीषा नेगी, बाल संरक्षण इकाई से रेखा व प्रेमलता द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच