संदेश

पालमपुर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेला कमेटी पंतेहड ने दशहरे के उपलक्ष्य में आयोजित किया भव्य कार्यक्रम

चित्र
मेला कमेटी पंतेहड ने दशहरे के उपलक्ष्य में आयोजित किया भव्य कार्यक्रम हिमाचल मीडिया। पालमपुर (पंतेहड)। अमित शर्मा। मेला कमेटी पंतेहड द्वारा दशहरे के उपलक्ष्य पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष मनजीत पठानिया की अध्यक्षता में किया गया।  कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सर्व समाज बंधु युवा कल्याण मंच के अध्यक्ष पं. संजीव शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर झांकियों का भी आयोजन किया गया।  मुख्यातिथि ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध पदाधिकारियों को पटका देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात कमेटी द्वारा आयोजित लॉटरी के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।  इस आयोजन में रणवीर पटियाल, जितेंद्र भूरिया, सुरेन्द्र राणावत, मिंटू पठानिया, रंजन कटोच, मदन लाल, समस्त कमेटी की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और समस्त गांववासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सावन के तीसरे सोमवार पर साईं गार्डन नाग मंदिर में खीर प्रसाद भंडारा आयोजित

सावन के तीसरे सोमवार पर साईं गार्डन नाग मंदिर में खीर प्रसाद भंडारा आयोजित पालमपुर (ब्यूरो):- पालमपुर के समीपवर्ती गांव साईं गार्डन स्थित नाग मंदिर में सावन मास के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए खीर प्रसाद का भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ और उनके प्रिय नाग देवता को खीर प्रसाद अर्पित कर की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान से समस्त क्षेत्रवासियों के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस पुण्य कार्य में नाग मंदिर कमेटी के सक्रिय सदस्य नरेंद्र ठाकुर, डॉक्टर राजेश महाजन, सुभाष कपूर, रघु परमार, बबीत ठाकुर, कर्ण भाटिया, इंद्रपाल, संतोष ठाकुर, सन्नी कपूर सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। भंडारे के आयोजन में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। समिति की ओर से सभी का आभार प्रकट किया गया।

पालमपुर के शुभम अवस्थी को नेशनल ह्यूमन राइट ऑर्गनाइजेशन के यूथ चेयरमैन नियुक्त किया गया

चित्र
पालमपुर के शुभम अवस्थी को नेशनल ह्यूमन राइट ऑर्गनाइजेशन के यूथ चेयरमैन नियुक्त किया गया पालमपुर (ब्यूरो):- नेशनल ह्यूमन राइट ऑर्गनाइजेशन के चेयरपर्सन यशराज कोलधार  ने हिमाचल प्रदेश पालमपुर के रहने वाले शुभम अवस्थी को नेशनल यूथ चेयरमैन नियुक्त किया। विशाल शर्मा नेशनल डिप्टी चेयरमैन, विप्लव शर्मा चेयरमैन हिमाचल प्रदेश, मनदीप मकर पंजाब इंचार्ज, की देख रेख में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन में शामिल किया गया।   संवादाता से बात करते हुए शुभम अवस्थी ने यूथ चेयरमैन बनने पर सभी सीनियर साहिबान ओर सारी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए भविष्य में ह्यूमन राइट को ओर मजबूत करने,ईमानदारी से काम करने को लेकर बात की और अपनी हिमाचल की सारी टीम के साथ संयोग करने को कहा।

"राजनीति समाज सेवा है या व्यवसाय, चुने हुए जन प्रतिनिधि जरा जय राम ठाकुर से सीख एवं प्रेरणा लें" : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

चित्र
"राजनीति समाज सेवा है या व्यवसाय, चुने हुए जन प्रतिनिधि जरा जय राम ठाकुर से सीख एवं प्रेरणा लें" : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक  पालमपुर (ब्यूरो):- यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा कि जब से जिला मण्डी में भयंकर प्राकृतिक आपदा आई है। तब से हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर तमाम तय कार्यक्रमों को स्थगित करके अपने सिराज विधानसभा क्षेत्र की जनता के हर दुख दर्द में शामिल है।  पूर्व विधायक ने बताया कि सिराज हल्के में प्राकृतिक के तांडव ने जो कहर ढहाया है वह दिल को दहला देने वाला है। इस तबाही ने कई परिवारों को बेघर करके रख दिया है ओर कई परिवारों के लोग लापता है। सिर पर आन पड़ी इस भारी विपदा से प्रभावित परिवारों का घर घर जाकर किस तरह ठाकुर जय राम तिनके को लाठी का सहारा बनकर कुशल क्षेम पूछ रहे हैं। कई जगहों पर चिखते विलखते परिवारों की व्यथा, वेदना एवं पीड़ा को देखकर स्वयं जय राम ठाकुर भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।  पूर्व विधायक ने कहा अक्सर होता क्य...

पालमपुर शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन

चित्र
पालमपुर शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन पालमपुर(ब्यूरो):- आज पालमपुर शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने की। तिरंगा यात्रा में पालमपुर विधानसभा के सैकड़ो रिटायर्ड फौजियों ने अपनी छाती पर मेडल लगाकर यात्रा में भाग लिया, जिससे तिरंगा यात्रा में अलग ही जोश देखने को मिला और इंडियन आर्मी के जयकारों से पूरा पालमपुर जाग उठा।  तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री त्रिलोक ने कहा कि जिस प्रकार पहलगाम में कार्यकर्ता पूर्ण हमला हुआ था उसके जवाब में भारतीय सेना ने जिस तरह पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए उससे पूरी दुनिया में भारत की शान बड़ी है।  उन्होंने कहा कि यह भारत पुराना भारत नहीं बल्कि मोदी का भारत है अगर किसी ने हमारे देश से छेड़ने की कोशिश की तो भारत छोड़ेगा नहीं।  कपूर ने कहा कि चाहे पुलवामा हमला हो, चाहे उरी हो या अब पहलगाम, मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों का खात्मा किया।  त्रिलोक कपूर ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की...

कंडवाडी में "सांसद आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

चित्र
कंडवाडी में "सांसद आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की पालमपुर (ब्यूरो):-  आज कंडवाडी में सांसद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में सुश्री इंदु गोस्वामी का जनता ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। पढियारखर बार्ड की जिला परिषद नवी ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नबी ठाकुर ने मुख्य अतिथि महोदया को साल और टोपी एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने धृमण से स्पैडु तक सड़क की दयनीय हालत को लेकर सांसद महोदया के आगे गुहार लगाई कि इसको ठीक किया जाए और क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करने के बारे में आग्रह किया।  स्पैडु के पूर्व प्रधान मान  चंद ठाकुर  ने भी अपने इलाके की समस्याओं को सांसद महोदया के आगे रखा। नैण पंचायत के पूर्व में रहे प्रधान और वर्तमान में उप प्रधान अमरजीत सिंह राणा ने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। ननाहर के उप प्रधान अनुज कुमार ने भी अपनी पंचायत की समस्याओं को रखा। माननीय सांसद महोदया ने अपने...

कर्नल डीएस जरयाल ने पत्नी की स्मृति में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर किया दान

चित्र
कर्नल डीएस जरयाल ने पत्नी की स्मृति में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर किया दान पालमपुर(ब्यूरो):- सेवानिवृत्त कर्नल डीएस जरयाल ने आज अपनी दिवंगत पत्नी स्वर्गीय उर्मिला जरयाल की स्मृति में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, पालमपुर को एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किया। यह चिकित्सा उपकरण उन्होंने अपने बन्दला स्थित निवास स्थान पर आयोजित एक सादे समारोह में समिति के पदाधिकारियों को सौंपा। कर्नल जरयाल समाज सेवा में पहले भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि उनकी पत्नी समाज सेवा की भावना से प्रेरित रहती थीं और यह दान उनके प्रति श्रद्धांजलि का एक रूप है। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, पालमपुर बुजुर्गों के लिए विभिन्न सेवाएं संचालित कर रही है, जिनमें शामिल हैं: चिकित्सा सहायता, वाहन सुविधा ,घरेलू सहयोग, शैक्षणिक एवं आर्थिक सहायता,स्वास्थ्य शिविर व योग, सामाजिक संवाद, पारिवारिक संपर्क, आवश्यक सामान की व्यवस्था। समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से संस्था की सेवाएं और प्रभावी बनती हैं। कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी कमिश्नर श्री कप...

GGDSD महाविद्यालय राजपुर में "नैक मूल्यांकन एवं प्रत्यायन प्रक्रिया" पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

चित्र
GGDSD महाविद्यालय राजपुर में "नैक मूल्यांकन एवं प्रत्यायन प्रक्रिया" पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन पालमपुर(ब्यूरो):- गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर में "नैक ( एन.ए.ए.सी.) मूल्यांकन एवं प्रत्यायन प्रक्रिया" पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के पूर्व कुलपति डॉ. सुनील गुप्ता रहे। डॉ. गुप्ता ने कार्यशाला के दौरान नैक (NAAC) मूल्यांकन की आवश्यकता, उच्च शिक्षण संस्थानों में इसकी गुणवत्ता और मूल्यांकन की समग्र प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यशाला में कुल चार सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों को नैक से संबंधित समस्त पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। शिक्षकों ने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछे जिनका समाधान डॉ. गुप्ता ने सहज और सटीक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यशाला के समापन सत्र में गोस्वामी गणेश दत्त शिक्षा समिति के महासचिव डॉ. सतीश चंद्र शर्मा ने इस दो दिवसीय कार्यशाला की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे श...

नहीं चढ़ा सिरे आज दिन तक रोटरी भवन के उस कमरे को "राम भवन" के नाम रखने का आग्रह: प्रवीन कुमार

चित्र
नहीं चढ़ा सिरे आज दिन तक रोटरी भवन के उस कमरे को "राम भवन" के नाम रखने का आग्रह: प्रवीन कुमार पालमपुर(ब्यूरो):-   नहीं चढ़ा सिरे आज दिन तक उस भवन को "राम भवन " के नाम रखने का आग्रह जहाँ वर्ष 1989 में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। अलग अलग सत्रों में तीन दिन तक चली इस बैठक के अन्तिम दिन भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अयोध्या में राम मन्दिर के निर्माण का संकल्प लेकर इसे ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित किया था।  यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा कि गत वर्ष देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रद्धेय नरेन्द्र भाई मोदी जी द्वारा अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम जी के मन्दिर के उदघाटन पर्व को लेकर हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्माता एवं पूर्व मुख्यमन्त्री शान्ता कुमार जी ने इसी रोटरी भवन में पत्रकार वार्ता के माध्यम से अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के राम मन्दिर के निर्माण के संकल्प की व्यापक एवं विस्तृत जानकारी दी थी। पूर्व विधायक ने कहा यह सर्वविदित है कि जहाँ पत्रकार वार्ता की गई वहीं 36 वर्ष पू...

पालमपुर प्रशासन ने 24 घण्टे का नोटिस थमा कर दुकानों के ऊपर वे रहमी से बुल्डोजर चलाने का किया कथित प्रयास: प्रवीन कुमार

चित्र
पालमपुर प्रशासन ने 24 घण्टे का नोटिस थमा कर दुकानों  के ऊपर वे रहमी से बुल्डोजर चलाने का किया कथित प्रयास: प्रवीन कुमार पालमपुर(ब्यूरो):-  दरंग में फोर लाईन के दायरे में आने वाले प्रभावित दुकानदारों की रोजी रोटी को लेकर प्रेषित पत्र में वर्णित तथ्यों को नजर अंदाज करके प्रशासन ने पालमपुर प्रशासन ने 24 घण्टे का नोटिस थमा कर दुकानों के ऊपर वे रहमी से बुल्डोजर चलाने का किया कथित प्रयास किया। यह प्रतिक्रिया आज प्रैस कलव पालमपुर में दरंग क्षेत्र के प्रभावित दुकानदारों के साथ पत्रकार वार्ता में पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने व्यक्त की।  पूर्व विधायक ने कहा  कई वर्षों से यह दुकानदार यहाँ अपनी अपनी रोजी रोटी कमा कर अपने अपने परिवार का लालन पालन कर रहे हैं।  पूर्व  विधायक ने पत्रकारों को अवगत करवाते हुए कहा कि जव वह वर्ष 1991 में ग्रांम पंचायत दरंग अन्तर्गत खण्ड विकास कार्यालय भवारना के सबसे कम आयु के प्रधान बने थे। उस वक्त विकास कार्य करवाने लिए पंचायत के पास एक ईंच भूमि शामलात देह तक नहीं थी। सर्वत्र कब्जा वन विभाग लगा था।  यहाँ तक कि उस वक्त इस पंच...

बनूरी (पालमपुर) में मिड डे मील वर्कर के हुए साक्षात्कार

चित्र
बनूरी (पालमपुर) में मिड डे मील वर्कर के हुए साक्षात्कार पालमपुर(ब्यूरो) :-  राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनुरी में मिड डे मील वर्कर के दो पदों के लिए आज साक्षात्कार हुए। चयन समिति में स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान ओर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य ब नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर 14 की पार्षद श्रीमती मोनिका शर्मा इत्यादि शामिल रहे। इस साक्षात्कार में 8 आवेदक महिलाओं को बुलाया गया था लेकिन 6 आवेदक ही इस साक्षात्कार में शामिल हुई। अंकों के आधार पर चयन प्रक्रिया में सर्वोत्तम अंक पाने वाली महिलाओं मंजू देवी और पिंकी देवी का चयन हुआ।

विशांखा चौधरी के इलाज के लिए बीर जवान ने इन्साफ संस्था के माध्यम से भेजे 10,000 रुपये

चित्र
विशांखा चौधरी के इलाज के लिए बीर जवान ने इन्साफ संस्था के माध्यम से भेजे 10,000 रुपये  पालमपुर(ब्यूरो):- प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित डाढ पंचायत की विशांखा चौधरी की दोनों किडनियां फेल समाचार को पढकर भारतीय सेना के बीर जवान ने इन्साफ संस्था के माध्यम से दस हजार रुपये भेज कर प्रभावित परिवार की मदद की है।  यह जानकारी देते हुए समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने बताया कि इस बीर जवान ने अपना नाम प्रकाशित न करने की बात करते हुए पूर्व विधायक के खाते में दस हजार रुपये गुगल पे कर विशांखा चौधरी के पिता तक पहुंचाने का आग्रह किया।  इसी के साथ इस बीर सैनिक ने पूर्व विधायक से कहा कि जिस तरह समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था वन विभाग के सहयोग से विन्द्रावन में कैप्टन बिक्रम वत्तरा, डाढ में मेजर सोम नाथ , लाहला में इसी क्षेत्र से तीन शहीदों के नाम की त्रिमूर्ति शहीद वन वाटिकाएं अर्थात स्मारक बनाने जा रही हैं।  जहाँ मातृ भूमि की रक्षा करते करते इन बीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान , शहादत व कुर्बानी की गाथाएँ प्र...

पालमपुर में इंटर एजेंसी ग्रुप निर्माण को लेकर बैठक आयोजित

चित्र
पालमपुर में इंटर एजेंसी ग्रुप निर्माण को लेकर बैठक आयोजित पालमपुर(ब्यूरो):-    एडीएम नेत्रा मेती की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन पर सब डिविजनल इंटर एजेंसी ग्रुप निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। गुरुवार को मिनी सचिवालय में आयोजित बैठक में सब डिविजनल इंटर एजेंसी ग्रुप और आपदा प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का संचालन ज़िला इंटर एजेंसी ग्रुप के संयोजक हरजीत भुल्लर ने किया। बैठक में उपमंडल के सभी विभागों अधिकारी उपस्थित रहे। एडीएम ने आपदा प्रबंधन योजना भी तैयार करने और  इसमें  स्वयं पंचायती राज संस्थाओं तथा स्थानीय नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित करने की बात कही।  बैठक में आपदा प्रबंधन समन्वय तंत्र के रूप में एसडी-आईएजी का गठन और एसडी-आईएजी सदस्यों की भूमिका-जिम्मेदारियों को परिभाषित करने। इंटर एजेंसी ग्रुप के लिए स्थान, स्टाफिंग और संसाधन आवंटन पर चर्चा की गई। मौजूदा संचार प्रणालियों और प्रारंभिक तैयारी नेटवर्क के साथ कैसे एकीकृत करने। कॉलेज आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (सीईआरसी) और स्कूल क्लस्टर की स्थापना पर चर्चा की गई। बैठक में  प...

SCVB महाविद्यालय पालमपुर में विश्व क्षय रोग दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

चित्र
SCVB महाविद्यालय पालमपुर में विश्व क्षय रोग दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन  पालमपुर(ब्यूरो):-   शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के रेड रिबन क्लब के सौजन्य से विश्व क्षय रोग दिवस को मनाने के उपलक्ष में क्लब के समन्वक डॉक्टर बोविंदर कटोच के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया । इसके अंतर्गत स्टोन पेंटिंग ,रील मेकिंग प्रतियोगिता में लगभग 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सूद ने प्रतिभागियों की कलात्मक प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया ।  उन्होंने बताया कि क्षय रोग जैसे अति गंभीर रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन सक्रिय रूप से विभिन्न समुदायों और भागीदारों से जोड़ता है और उनके प्रयासों को सुनिश्चित करता है।  इस अवसर पर प्रोफेसर डॉक्टर अनुराधा शर्मा ने क्षय रोग पर एक विस्तृत व्याख्यान के माध्यम से इस बीमारी के सभी पहलुओं से छात्रों और शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग को अवगत करवाया ।  प्रोफेसर कल्पना ऋषि ने भी क्षय रोग से संबंधित अपने व...

बेटी की दोनों किडनियां फेल पिता ने पूर्व विधायक के माध्यम से मुख्यमन्त्री व केन्द्रीय स्वास्थ्य मन्त्री से लगाई गुहार

चित्र
बेटी की दोनों किडनियां फेल पिता ने पूर्व विधायक के माध्यम से मुख्यमन्त्री व केन्द्रीय स्वास्थ्य मन्त्री से लगाई गुहार  पालमपुर(ब्यूरो):- पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्रांम पंचायत डाढ के निवासी श्री राजेन्द्र चौधरी की 25 वर्षिय बेटी कुमारी विशाखा चौधरी के सिर्फ सिर दर्द व रक्त चाप के बढने से दोनों किडनियां फेल हो गई हैं।  समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के प्रतिनिधियों ने डाढ में विशांखा चौधरी के घर पहुँच कर उसका कुशलक्षेम पूछा । विशाखा चौधरी ने इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार को बताया कि सर्वप्रथम सिर दर्द के कारण शायद ब्लड प्रेशर बड़ गया फिर आँखों के अस्पताल में नज़र टेस्ट करवाई तो उन्होंने टेस्ट करवाने लिख दिये जव रिपोर्ट आई तो किडनी की गम्भीर समस्या निकल आई। अव सप्ताह में दो बार डायलिसिस हो रहा है।  विशाखा ने बताया कि माता- पिता दोनों ही अपनी अपनी किडनी देकर किडनी ट्रांस्पलांट करवाना चाहते थे। जिसकी कि एक लम्बी प्रक्रिया टाण्डा मेडिकल कॉलेज में चली। पिता जी को सुगर होने के कारण प्रक्रिया से बाहर हो गये । जबकि माता जी के कि...

स्वयं से पहले मानवता को रखें सर्वोपरि: डॉ. संदीप कुलश्रेष्ठ

चित्र
स्वयं से पहले मानवता को रखें सर्वोपरि: डॉ. संदीप कुलश्रेष्ठ पालमपुर(ब्यूरो):-   गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय राजपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ इकोलॉजी, एडवेंचर, हेल्थ एंड कल्चरल टूरिज्म, केंद्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश के निदेशक प्रो. डॉ. संदीप कुलश्रेष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी धर्मपत्नी डॉ. शिप्रा कुलश्रेष्ठ की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना से हुआ, जिसके पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय की विभिन्न अकादमिक, सांस्कृतिक और खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका "सनातन सौरभ" और समाचार संकलन "न्यूज एंड व्यूज" का विमोचन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की साहित्यिक, सांस्कृतिक और अकादमिक गतिविधियाँ संकलित रहीं। मुख्य अतिथि डॉ. संदीप कुल...

SCVB राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में "QUALITY CONNECT ORIENTATION PROGRAMME" का आयोजन

चित्र
SCVB राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में "QUALITY CONNECT ORIENTATION PROGRAMME" का आयोजन पालमपुर(ब्यूरो):-  SCVB राजकीय महाविद्यालय पालमपुर ने वर्ल्ड कंज्यूमर राइट्स डे मनाया। इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के सहयोग से "QUALITY CONNECT ORIENTATION PROGRAMME" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों को उपभोक्ता अधिकारों और गुणवत्ता मानकों के प्रति जागरूकता व्याख्यान में बीआईएस के श्री करणवीर सिंह ने गुणवत्ता मानकों के विकास और प्रवर्तन पर चर्चा की।  कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य प्रोफेसर पंकज सूद ने उपभोक्ताओं को सतर्क रहने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील के साथ किया। बीआईएस के संसाधन व्यक्ति करणवीर सिंह ने गुणवत्ता मानकों के विकास और प्रवर्तन पर प्रकाश डाला और उपभोक्ता जागरूकता के महत्व को रेखांकित किया।  कार्यक्रम में उपभोक्ता अधिकारों और प्रमाणपत्रों पर इंटरएक्टिव चर्चा भी हुई, जिसमें लोगों को अपने हितों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर, प्रधानाचार्य प्रोफेसर पंकज सूद ने सभी को सतर्क रहने और अपने अधिकार...

बलिदानी सुनील लदोहिया को मिले उचित सम्मान: सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री कल्याण संगठन पालमपुर

चित्र
बलिदानी सुनील लदोहिया को मिले उचित सम्मान: सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री कल्याण संगठन पालमपुर पालमपुर(ब्यूरो):-   समाचार पत्रों में छपी खबर से जानकारी मिलने के कारण सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री कल्याण संगठन पालमपुर के कार्यकारिणी सदस्य बलिदानी सुनील कुमार लदोहिया के परिवार से मुलाकात की।  सुनील कुमार की बुजुर्ग माता बिमला देवी ने बताया कि सुनील उनका इकलौता बेटा था जो बीएसएफ में भर्ती था। जो 27 अगस्त 1989 पंजाब के आतंकवादी विरोधी अभियान दौरान उनके बेटे का निधन हो गया था। बेटे के निधन का समाचार  उन्हें  जरुर मिला था लेकिन उसके अंतिम दर्शन नहीं हो पाएं थे।   सुनील के पिता बिहारी लाल लोहिया इस सदमे को सहन नहीं कर पाए  थे इसी कारण उसके कुछ ही महीनों में ,1990 के शुरुआत में उनका निधन हो गया था।  पति की मृत्यु के बाद बिमला देवी बिल्कुल असहाय हो गई उसके पास कोई सहारा नहीं था। पैशन भी उसे काफी समय के वाद मिलने शुरू हुई। जिससे उसने  घर का खर्चा किया और अपनी तीन बेटियों की शादी की।  वर्तमान में एक विधवा बेटी जो अपनी मां के पास रहती है और देखरेख करत...

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सभा का आयोजन

चित्र
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सभा का आयोजन  पालमपुर(ब्यूरो):-    राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की जोनल कॉर्डिनेशन समिति का गठन किया गया। सभा में ईस्ट जोन के कॉर्डिनेटर प्राचार्य  पंकज सूद, राजकीय महाविद्यालय पालमपुर को बनाया गया और को-कॉर्डिनेटर प्राचार्य  उपेंद्र शर्मा राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर को बनाया गया। इस सभा में सभी महाविद्यालयों के आपदा प्रबंधन योजनाओं पर पुनर्विचार किया गया। और ये निर्णय लिया गया कि हर कॉलेज में एक कॉलेज इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर और रिस्पॉन्स टीम स्थापित की जाएगी।  सभा में ये भी निर्णय लिया गया कि साल में एक बार सुरक्षा और जोनल स्तर पर आपदा प्रबंधन संबंधित प्रतियोगिता करवाई जाएगी और महाविद्यालयों और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर आपदा न्यूनीकरण और प्रतिक्रिया तैयारी के लिए ज़िला इंटर एजेंसी ग्रुप (आईएजी कांगड़ा) के साथ मिलकर सहयोगात्मक रूप से विभिन्न गतिविधियां शुरू की जाएंगी। सभा में ये भी सुझाव दिया गया कि आपदा प्रबंधन को नई शिक...

पालमपुर में 12.22 ग्राम हेरोइन के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

चित्र
पालमपुर में 12.22 ग्राम हेरोइन के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार पालमपुर(ब्यूरो):-  यह मामला एफआईआर संख्या 54/25 दिनांक 16/03/2025 यू/एस 21,29 एनडीपीएस एक्ट पीएस पालमपुर का है।  सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी ने बंटी के किराए के मकान में छापा मारा। आरोपी बंटी के बेडरूम में 07 व्यक्ति मौजूद मिले।  सभी हेरोइन पीने की तैयारी कर रहे थे। तलाशी के दौरान 12.22 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। सभी आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कार्यवाही चल रही है। आरोपियों का विवरण इस प्रकार है:- 1. बंटी पुत्र मदन लाल उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा एच.पी. मजदूर के रूप में काम करता है। 2. राकेश कुमार पुत्र सुरेश राणा उम्र 35 वर्ष निवासी गांव खलेट पी.ओ ठाकरद्वारा तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा एच.पी. पेट्रोल पंप चैना राम संत राम पालमपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। 3. रिंपू कुमार पुत्र राम सरन उम्र 45 वर्ष निवासी मोहराला डाकघर सरकारी सिद्धपुर तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा (एच.पी.) खेल विभाग में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। 4. मुनीत कुमार पुत्र मकीत सिंह उम्र 3...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: