जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सभा का आयोजन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सभा का आयोजन 

पालमपुर समाचार

पालमपुर(ब्यूरो):-   राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की जोनल कॉर्डिनेशन समिति का गठन किया गया।

सभा में ईस्ट जोन के कॉर्डिनेटर प्राचार्य  पंकज सूद, राजकीय महाविद्यालय पालमपुर को बनाया गया और को-कॉर्डिनेटर प्राचार्य  उपेंद्र शर्मा राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर को बनाया गया। इस सभा में सभी महाविद्यालयों के आपदा प्रबंधन योजनाओं पर पुनर्विचार किया गया। और ये निर्णय लिया गया कि हर कॉलेज में एक कॉलेज इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर और रिस्पॉन्स टीम स्थापित की जाएगी। 

सभा में ये भी निर्णय लिया गया कि साल में एक बार सुरक्षा और जोनल स्तर पर आपदा प्रबंधन संबंधित प्रतियोगिता करवाई जाएगी और महाविद्यालयों और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर आपदा न्यूनीकरण और प्रतिक्रिया तैयारी के लिए ज़िला इंटर एजेंसी ग्रुप (आईएजी कांगड़ा) के साथ मिलकर सहयोगात्मक रूप से विभिन्न गतिविधियां शुरू की जाएंगी।

सभा में ये भी सुझाव दिया गया कि आपदा प्रबंधन को नई शिक्षा नीति के तहत एक यूनिट क्रेडिट के रूप में शामिल कर सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य किया जाए। 

इस सभा में जिला इंटर एजेंसी ग्रुप कांगड़ा की ओर से हरजीत भुल्लर व उनकी टीम, और नॉर्थ जोन के विभिन्न महाविद्यालयों (नौरा, थुरल, जयसिंहपुर, मुल्तान, शिवनगर)के नोडल  अधिकारी इसमें शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त