आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)
आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)
आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)
दिनांक - 26 मार्च 2025
दिन - बुधवार
विक्रम संवत - 2081
शक संवत -1946
अयन - उत्तरायण
ऋतु - वसंत ॠतु
मास - चैत्र
पक्ष - कृष्ण
तिथि - द्वादशी 27 मार्च रात्रि 01:12 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
नक्षत्र - धनिष्ठा 27 मार्च रात्रि 01:58 तक तत्पश्चात शतभिषा
योग - सिद्ध दोपहर 11:54 तक तत्पश्चात साध्य
राहुकाल - दोपहर 12:44 से दोपहर 02:16 तक
सूर्योदय - 05:51
सूर्यास्त - 18:08
दिशाशूल - उत्तर दिशा मे
मेष आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)
मेष राशि के जातक के लिए आज का दिन कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप काम को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे और अपने बिजनेस की योजनाओं को आगे तक लेकर जाएंगे। संतान किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकती हैं। आपका आस-पड़ोस में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़े और आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं।
वृषभ आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)
वृषभ राशि के जातक अपने शत्रुओं पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको अपने कामों में समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मिलने का मौका मिलेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।
मिथुन आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के ऊपर काम का दवाब अधिक रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीतिक में सामाजिक कार्यक्रमों में आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम को करने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको कोई बहलाने की कोशिश कर सकता है।
कर्क आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आप यदि पार्टनरशिप में कोई काम करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके चारो ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध नहीं करना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा।
सिंह आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी, तब वह भी फाइनल हो सकती है। आपके कामों में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको घर परिवार में छोटो की गलतियों को अनदेखा करके माहौल को शांत बनाने की कोशिश करनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के लिए कोई विवाह प्रस्ताव आ सकता है।
कन्या आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंताओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप अपने भाइयों से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आप अपनी आय और व्यय मे भी संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कारोबार में आपको योजना बनाकर चलनी होगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।
तुला आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें। किसी पुराने लेनदेन से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आपको किसी यात्रा पर जाते समय सावधान रहना होगा। आपके शौक मौज की चीजों में इजाफा होगा।
वृश्चिक आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। धार्मिक कार्य में आपका काफी रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। आपके मन में कुछ उलझनें रहने के बाद भी आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।
धनु आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)
धनु राशि के जातकों को कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। तकनीकी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की समस्याएं बढ़ेंगी। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप रुके हुए कामों को भी पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे।
मकर आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)
मकर राशि के जातकों की इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको आर्थिक योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विभाग में आ रही बाधा दूर होगी। आप किसी नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों की लापरवाही की आदत के कारण पढ़ाई-लिखाई में समस्याएं बढ़ेगी। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है।
कुंभ आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बनकर चलने की आवश्यकता है। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे और आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम के लिए कोई सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों की छवि और निखरेगी और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपकी संतान आपकी किसी मन की इच्छा को पूरा कर सकती हैं।
मीन आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)
मीन राशि जातकों के लिए आज का दिन खर्चा भरा रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साझेदारी में यदि आप कोई व्यापार को कर रहे हैं, तो उसमें कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आपका किसी से कोई बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचें। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं