शादी के 15वें दिन पति की करवाई हत्या, विवाह के चार दिन बाद मायके में रचा षड्यंत्र

शादी के 15वें दिन पति की करवाई हत्या, विवाह के चार दिन बाद मायके में रचा षड्यंत्र 

अभी  उत्तर प्रदेश के ही सौरभ राजपूत की कथित तौर पर पत्नी मुस्कान और ब्‍वॉय-फ्रेंड साहिल को 4 मार्च को हत्या का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि औरैया में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने शादी के 15वें दिन पति की हत्या का मामला उजागर हो गया। 

दो लाख रुपये में बात तय हुई, जिसमें एक लाख रुपये एडवांस मिलने के बाद सुपारी किलर ने महिला के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। 19 मार्च को हुए हत्याकांड के हत्यारोपित, महिला व उसके प्रेमी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को इटावा जेल भेजा गया है।

एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि मैनपुरी के भोगांव निवासी दिलीप 19 मार्च को कन्नौज में हाइड्रा लेकर काम करने गया था। वापिस आते वक्त औरैया के बेला क्षेत्र में पटना नहर के पास बाइक सवार तीन युवक मिले और दिलीप को काम दिखाने करीब आठ किमी दूर सहार के पलिया गांव ले गए। वहां धारदार हथियार से हमला करने के बाद दिलीप के सिर में गोली मार दी। 20 मार्च की रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दिलीप ने दम तोड़ दिया।  

भाई संदीप की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में हाइड्रा का पीछा करते तीन युवक दिखे। वही बाद में उसको साथ ले जाते दिखे। 

सोमवार को पुलिस ने सुपारी किलर रामजी नागर और दिलीप की पत्नी के प्रेमी अनुराग यादव को गिरफ्तार किया। दोनों ही औरैया के रहने वाले हैं। अनुराग ने पुलिस को बताया कि उसका दिलीप की पत्नी प्रगति से प्रेम प्रसंग है। प्रगति के भाई को इसकी जानकारी हुई तो उसने बहनोई संदीप के भाई दिलीप से पांच मार्च को उसकी शादी करा दी।

अनुराग ने बताया कि 10 मार्च को चौथी पर मायके आने के बाद प्रगति की उससे बात होने लगी। 17 मार्च को दोनों एक होटल में मिले और वहां पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। प्रगति के ससुराल पहुंचने पर अनुराग ने हिस्ट्रीशीटर रामजी नागर को दो लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी।

पुलिस ने प्रगति को ससुराल से गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल दो आरोपित फरार है, जिसमें एक रामजी का साथी है और दूसरा इटावा निवासी अनुराग का मौसेरा भाई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ