विशांखा चौधरी के इलाज के लिए बीर जवान ने इन्साफ संस्था के माध्यम से भेजे 10,000 रुपये

विशांखा चौधरी के इलाज के लिए बीर जवान ने इन्साफ संस्था के माध्यम से भेजे 10,000 रुपये 

पालमपुर समाचार

पालमपुर(ब्यूरो):- प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित डाढ पंचायत की विशांखा चौधरी की दोनों किडनियां फेल समाचार को पढकर भारतीय सेना के बीर जवान ने इन्साफ संस्था के माध्यम से दस हजार रुपये भेज कर प्रभावित परिवार की मदद की है। 

यह जानकारी देते हुए समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने बताया कि इस बीर जवान ने अपना नाम प्रकाशित न करने की बात करते हुए पूर्व विधायक के खाते में दस हजार रुपये गुगल पे कर विशांखा चौधरी के पिता तक पहुंचाने का आग्रह किया। 

इसी के साथ इस बीर सैनिक ने पूर्व विधायक से कहा कि जिस तरह समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था वन विभाग के सहयोग से विन्द्रावन में कैप्टन बिक्रम वत्तरा, डाढ में मेजर सोम नाथ , लाहला में इसी क्षेत्र से तीन शहीदों के नाम की त्रिमूर्ति शहीद वन वाटिकाएं अर्थात स्मारक बनाने जा रही हैं। 

जहाँ मातृ भूमि की रक्षा करते करते इन बीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान , शहादत व कुर्बानी की गाथाएँ प्रदर्शित करने का संस्था का निर्णय काबिले तारीफ़ हैं। इसी के साथ इन बीर सैनिक ने लाहला में प्रस्तावित त्रिमूर्ति वन वाटिका ( स्मारक ) में इसी साथ लगते  इलाके के कारगिल युद्ध में शहीद हुए राकेश कपूर की  वीरगाथा को भी प्रदर्शित करने का आग्रह किया। 

इस सुझाव के लिए संस्था के अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने इन बीर सैनिक का आभार धन्यवाद किया। इस बीर सैनिक ने इसके लिए भी अपनी तरफ से संस्था को हर सम्भव सहायता करने की पेशकश की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस