नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार


नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार मिली जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी निरीक्षक (SHO) राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने शनिवार शाम बताया कि पुलिस ने 3 दिन पहले थाना क्षेत्र के एक स्थान से छात्रा को मुक्त करा लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक, किशोरी ने पुलिस को बयान दिया कि शिक्षक अजय चौहान उसे अगवा कर दिल्ली ले गया तथा उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म की धारा और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा जोड़ दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी शिक्षक अजय चौहान को शनिवार को तुर्तीपार रेगुलेटर पुलिया के समीप से गिरफ्तार करके विधिक कार्रवाई पूर्ण कर जेल भेज दिया।

आपको बता दें कि पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 10वीं कक्षा की छात्रा 25 फरवरी को परीक्षा देने के लिए अपने घर से निकली थी, लेकिन स्कूल के पूर्व शिक्षक अजय चौहान ने शिक्षक प्रियांशु यादव और संदीप शुक्ला की मदद से उसका कथित तौर पर अपहरण कर लिया। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला