संदेश

प्रसाशन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

HRTC और CTU के बीच हुए मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया

चित्र
HRTC और CTU के बीच हुए मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया शिमला:-  दो राज्य परिवहन उपक्रमों (एसटीयू), एचआरटीसी और सीटीयू के बीच समय सारिणी के मुद्दे के कारण, आरटीओ चंडीगढ़ द्वारा दो एचआरटीसी बसों के लिए चालान जारी किए गए थे - एक शिमला ग्रामीण इकाई से शिमला-दिल्ली मार्ग पर और दूसरी मंडी इकाई से मनाली-दिल्ली मार्ग पर चल रही थी। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक ने तुरंत मामले में हस्तक्षेप किया और इसे चंडीगढ़ के सचिव (परिवहन) के समक्ष उठाया। चंडीगढ़ में सीटीयू के निदेशक (परिवहन) के साथ एक बैठक बुलाई गई और इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया। जब्त की गई बसों को बिना किसी जुर्माने के छोड़ दिया गया। यह निर्णय लिया गया है कि आईएसबीटी सेक्टर 17 में एचआरटीसी के वोल्वो काउंटर से संबंधित सभी मुद्दों को सुलझा लिया जाएगा और एचआरटीसी वोल्वो बसों को वोल्वो काउंटर पर समर्पित काउंटर समय की अनुमति दी जाएगी। डिवीजनल मैनेजर (ट्रैफिक) एचआरटीसी शिमला देवा सैन नेगी के अनुसार आईएसबीटी सेक्टर 43 और आईएसबीटी सेक्टर 17, चंडीगढ़ में एचआरटीसी बसों के अन्य समय के मुद्दों को भी दोनों एसटीयू द्...

विकास खंड अधिकारी व अधीक्षक ग्रेड 2 ने कार्यभार संभाला

चित्र
विकास खंड अधिकारी व अधीक्षक ग्रेड 2 ने कार्यभार संभाला नगरोटा सुरियाँ :-   विकास खंड नगरोटा सुरियां में खंड विकास अधिकारी और अधीक्षक ग्रेड 2 के रिक्त चल रहे पद पर पदोन्नत हुए विकास खंड अधिकारी मनोज कुमार शर्मा व अधीक्षक ग्रेड 2 हंस राज चंदेल ने कार्यभार संभाला  इस अवसर पर समस्त टेक्निकल असिस्टेंट खंड विकास नगरोटा सूरिया संगठन द्वारा पूर्व खंड विकास अधिकारी शाम लाल व सहायक अभियंता विकास खंड नगरोटा सुरियां अमन रेहालिया की मौजूदगी में विकास खंड अधिकारी व अधीक्षक ग्रेड 2 का गर्मजोशी से स्वागत किया गया ।। समस्त टेक्निकल असिस्टेंट स्टाफ की बैठक विकास खंड अधिकारी द्वारा बैठक ली गई जिसमें विभाग द्वारा स्वीकृत लंबित पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर उनकी प्रगति रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपने को कहा गया। इस अवसर पर संघ के संयोजक विजय शर्मा , प्रेस सचिव शशि धर , खंड स्तर अध्यक्ष संजीव धीमान जी ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए विकास खंड स्तर पर अपना योगदान देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे , साथ ही खंड विकास अधिकारी...

धर्मशाला में लिटिगेशन निगरानी और ई-ऑफिस को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

चित्र
धर्मशाला में लिटिगेशन निगरानी और ई-ऑफिस को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित एडीसी बोले... तकनीक का उपयोग कर अपने कार्य में दक्षता लाएं सभी विभाग धर्मशाला:-       सरकारी कार्यालयों में तकनीक के सहयोग से किस प्रकार कार्यक्षमता को बढ़ाया जा सकता है इसके लिए डीसी ऑफिस धर्मशाला में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। 26 से 30 दिसम्बर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में जिला कांगड़ा से संबंध रखने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी पांच दिन तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए आज बृहस्पतिवार को अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार ने सभी विभागों के कर्मचारियों को तकनीक के सहयोग से अपने रोजमर्रा के कार्यों में दक्षता लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार ई-ऑफिस सहित सभी विभागीय कार्यों को डिजिटल करने की दिशा में गंभीरता से आगे बढ़ रही है। बकौल एडीसी, डीसी ऑफिस धर्मशाला में ई-ऑफिस के साथ ई-डिस्पैच व्यवस्था को भी लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के लागू होने से सभी विभागों को अब ई-मेल के माध्यम से ही निर्धारित पत्राचार करने के ल...

शिक्षण संस्थानों मे आधारभूत ढांचे को किया जा रहा है सुदृढ़-हर्षवर्धन चौहान

चित्र
शिक्षण संस्थानों मे आधारभूत ढांचे को किया जा रहा है सुदृढ़-हर्षवर्धन चौहान उद्योग मंत्री ने किया 15 करोड से निर्मित होने वाली सालवाला-सतौन सडक का भूमि पूजन तथा 1 करोड 35 लाख की पीएचसी भवन सतौन का शिलान्यास सिरमौर (नाहन):-             विद्यार्थियों को गुणात्मक, संस्कारयुक्त, व्यवसायिक तथा आधुनिक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। इसके तहत शिक्षण संस्थानों में आधारभूत ढ़ाचे को सुदृढ किया जा रहा है। यह जानकारी उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज वीरवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सडियार में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में जहां मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है वहीं विद्यार्थियों को इस दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने  शिक्षकों तथा अभिभावकों से आह्वान किया कि ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: