विकास खंड अधिकारी व अधीक्षक ग्रेड 2 ने कार्यभार संभाला

विकास खंड अधिकारी व अधीक्षक ग्रेड 2 ने कार्यभार संभाला

नगरोटा सुरियाँ :-  विकास खंड नगरोटा सुरियां में खंड विकास अधिकारी और अधीक्षक ग्रेड 2 के रिक्त चल रहे पद पर पदोन्नत हुए विकास खंड अधिकारी मनोज कुमार शर्मा व अधीक्षक ग्रेड 2 हंस राज चंदेल ने कार्यभार संभाला 

इस अवसर पर समस्त टेक्निकल असिस्टेंट खंड विकास नगरोटा सूरिया संगठन द्वारा पूर्व खंड विकास अधिकारी शाम लाल व सहायक अभियंता विकास खंड नगरोटा सुरियां अमन रेहालिया की मौजूदगी में विकास खंड अधिकारी व अधीक्षक ग्रेड 2 का गर्मजोशी से स्वागत किया गया ।।

समस्त टेक्निकल असिस्टेंट स्टाफ की बैठक विकास खंड अधिकारी द्वारा बैठक ली गई जिसमें विभाग द्वारा स्वीकृत लंबित पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर उनकी प्रगति रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपने को कहा गया।

इस अवसर पर संघ के संयोजक विजय शर्मा , प्रेस सचिव शशि धर , खंड स्तर अध्यक्ष संजीव धीमान जी ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए विकास खंड स्तर पर अपना योगदान देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे , साथ ही खंड विकास अधिकारी जी ने भी आश्वत किया कि फील्ड स्टाफ के सहयोग से सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को निश्चित समय अवधि में पूर्ण कर लिया जाएगा ।।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

2 करोड़ की लागत से परगोड़ में स्थापित 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण, चंगर क्षेत्र को 2.15 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित