किसानों को मुहैया करवाई जा रही बेहतर सुविधा- उपायुक्त

किसानों को मुहैया करवाई जा रही बेहतर सुविधा- उपायुक्त

शिमला समाचार

शिमला (गायत्री गर्ग):- जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित की गई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के कृषि, उद्यान, मत्स्य पालन और पशुपालन विभागों में विभिन्न योजनाओं के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही वित्तीय पैमाने को भी मंजूरी दी गई।

अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला में किसानों की आय में वृद्धि करने की दिशा में वित्तीय सहायता अहम योगदान देती है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बैंक अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को वित्तीय सहायता मिलने से काफी सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि जिला में आलू का उत्पादन बढ़ाने के लिए केंद्रीय आलू अनुसंधान शिमला के साथ आगामी सप्ताह में बैठक की जाएगी ताकि आलू से जुड़े उत्पादों को बढ़ावा भी मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला में सरकार की ओर से किसानों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं और किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला में प्राकृतिक खेती के उत्पादों को बेहतर बाजार मुहैया करवाया जा रहा है।


कृषि विभाग में आलू, बंद गोभी, हरे मटर, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गेहूं, धान, मक्की, टमाटर, जौ, दालें, तेल के बीज, अदरक और लहुसन पर वित्तीय सहायता बैंकों के माध्यम से दी जाती है। वहीं उद्यान विभाग के तहत सेब, स्टोन फ्रूट, किवी, चेरी, आम, नाशपाती, अनार और जापानी फल के उत्पादन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। मत्स्य विभाग में मछली उत्पादन से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए बैंक वित्तीय सहायता मुहैया करवाते है। इसके अलावा पशु पालन विभाग द्वारा गाय के रख-रखाव हेतु विभिन्न कार्यों पर तथा भेड़, बकरी, चूजों, सुअर पालन, घोड़ा पालन आदि पर वित्तीय सहायता दी जाती है।


बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शिमला के जिला प्रबंधक संजय शर्मा सहित विभिन्न विभागों और बैंकों के गणमान्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।