मनाली के होटल में हरियाणा के व्यक्ति की मौत

मनाली के होटल में हरियाणा के व्यक्ति की मौत

मनाली समाचार

मनाली:-  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनाली के एक होटल में पर्यटक ठहरा हुआ था। जब सुबह 10 बजे तक वह उठा नहीं तो, होटल कर्मचारी कमरे में गए। जब वहां पर व्यक्ति को देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ा दिखा। जिसे मनाली अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित किया। 

पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। वहीं, मनाली पुलिस ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अब तक की जांच में यह प्रतीत हो रहा है कि इसकी मृत्यु हार्ट अटैक होने के कारण हुई है। 

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। परिजनों को तुरंत सूचित किया गया। उन्होंने कहा कि मृतक व्यक्ति की पहचान त्रिवेंद्र कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी प्लाट नंबर 45 गांव सारंगपुर धुरकरा अंबाला हरियाणा के रूप में हुई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड