उपायुक्त ने दिव्यांग बच्चों को लैपटॉप बांटे

उपायुक्त ने दिव्यांग बच्चों को लैपटॉप बांटे 

कुल्लू समाचार

कुल्लू :- सोमवार को उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने चंद्र आभा मैमोरियल स्कूल फॉर ब्लाइंड सरवरी कुल्लू में दस दिव्यांग बच्चों वंशिका,अपूर्व,कनिका,मानवी, पृथ्वी,अंकित, विकास, सार्थक,वरुण और रोहित को लैपटॉप और अन्य बच्चों को चॉकलेट वितरित की। यह लैपटाप वेनटेक, एनेबल इंडिया और सेनरजी संस्था की तरफ से संस्था के 25 वर्ष अपने क्षेत्र में काम करते हुए पूरे होने के अवसर पर नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड के सांझा सहयोग से वितरित किए गए। 

उपायुक्त ने कहा कि यह लैपटॉप बच्चों की पढ़ाई में उनकी मदद करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ एक घंटे से भी ज्यादा समय तक बातचीत की और बच्चों से उनकी रुचि-अभिरुचि, भविष्य में क्या बनना चाहते हैं इन सब के बारे में जाना। उन्होंने स्कूल के स्टाफ से बातचीत की और स्कूल में आने वाली समस्याओं के बारे में जाना इसके साथ ही उन्होंने लड़के-लड़कियों के हॉस्टल, कंप्यूटर लैब और मैश एरिया का भी निरीक्षण किया। 

नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड संस्था की सचिव शालिनी वत्स ने बताया कि स्कूल में बच्चों की स्कूली शिक्षा के साथ-साथ उनकी सामाजिक, शारीरिक, व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षण का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि वेंटेक संस्था जो की विजुअली इंपेयर्ड लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए अलग-अलग सॉफ्टवेयर तैयार करती है और नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड के सांझे सहयोग से यह लैपटॉप वितरित किए गए हैं। इसके लिए उन्होंने वेनटेक,एनेबल इंडिया,सेनरजी संस्थाओं के साथ ही उपायुक्त का भी धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर

3 सितंबर को जिला कांगड़ा के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

ज्वाली में अपहृत सलीमा को पुलिस ने औंध-सुल्याली में स्थानीय लोगों की मदद से किया बरामद

नगरोटा सूरियां की अवनी की सांप के काटने से मौत

ज्वाली में फिल्मी अंदाज़ में नाबालिगा का अपहरण, पिस्तौल की नोक पर स्कॉर्पियो सवार किडनैपर ले गए लड़की