मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

 मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव मंझार में राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया के घर जाकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया द्वारा प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को स्मरण किया तथा कहा कि उन्होंने हमेशा प्रदेश के विकास को सुनिश्चित करने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि वे फतेहपुर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे तथा आज जो भी विकास इस क्षेत्र में हुआ है उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है।

इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चन्द्र कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक आशीष बुटेल, मलेन्द्र राजन, संजय रतन, सुदर्शन बबलू, नीरज नैयर, राकेश कालिया और हरदीप सिंह बावा, अध्यक्ष, राज्य सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक संजय सिंह चौहान, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम विशाल चम्बियाल, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी तथा आशा कुमारी, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,